सोमनाथ डे को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में तृणमूल नेता गिरफ्तार
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पानिहाटी के पूर्व चेयरमैन सोमनाथ डे को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले में अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है और पुलिस जांच जारी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पानिहाटी नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सोमनाथ डे को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने आरोप लगाया है कि डे ने मामले में अहम भौतिक सबूत नष्ट करने की कोशिश की और शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने में मदद की।
बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के खड़दह थाने में पीड़िता के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की नई जांच शुरू की। जांच में पानीहाटी के पूर्व तृणमूल विधायक निर्मल घोष, पीड़िता के परिवार के पड़ोसी संजीव मुखर्जी और सोमनाथ डे को साजिश के तीन प्रमुख आरोपित के रूप में चिन्हित किया गया। निर्मल घोष को ओडिशा से और संजीव मुखर्जी को कोलकाता के चिनार पार्क से गिरफ्तार किया गया था।
सोमनाथ डे को बुधवार सुबह बेंगलुरु में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया और गुरुवार तड़के पश्चिम बंगाल लाया गया। पुलिस ने बताया कि डे से पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी है। आरोप है कि उन्होंने अपराध के बाद भौतिक सबूत मिटाने की कोशिश की और पीड़िता के शव का जल्द अंतिम संस्कार कराने में मदद की।
यह मामला नौ अगस्त 2024 को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हाल में महिला चिकित्सक के शव मिलने का है। जांच में उसके साथ दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि हुई।
मृतक वंश कश्यप का शव गुरुवार सुबह उसके गांव भोपा पहुंचा, जहां अंतिम संस्कार किया गया। परिजन और ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और मकान पक्का करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी रिजवान, अफजाल, साहिल, अल्ताफ समेत एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.