देश 2 MIN READ

गिनीज रिकॉर्ड बनाने के लिए छह तैराक मुंबई से गोवा पहुंचे

पणजी, 22 दिसम्बर ()। अपनी सबसे लंबी रिले तैराकी शुरू करने वाले छह तैराक, 1100 किलोमीटर मुंबई-गोवा-मुंबई इवेंट में गिनीज रिकॉर्ड बनाने के लिए अरब सागर में 113 घंटे तैरने के बाद गुरुवार सुबह गोवा पहुंचे।
AI सार

छह तैराकों की टीम ने मुंबई से गोवा तक 1100 किलोमीटर की रिले तैराकी करके गिनीज रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया, जिसमें उन्होंने 113 घंटे का समय लिया। इस इवेंट का आयोजन पैरा स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षण में हुआ और भविष्य में इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

गिनीज रिकॉर्ड बनाने के लिए छह तैराक मुंबई से गोवा पहुंचे
निहारिका टाइम्स

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

पणजी, 22 दिसम्बर ()। अपनी सबसे लंबी रिले तैराकी शुरू करने वाले छह तैराक, 1100 किलोमीटर मुंबई-गोवा-मुंबई इवेंट में गिनीज रिकॉर्ड बनाने के लिए अरब सागर में 113 घंटे तैरने के बाद गुरुवार सुबह गोवा पहुंचे।

पैरा स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षण के तहत वसई-विरार ओपन वॉटर सी स्विमिंग फाउंडेशन द्वारा अद्वितीय खेल का आयोजन किया गया।

इवेंट कोच और भारतीय नौसेना के वरिष्ठ नाविक मदन राय ने से बात करते हुए कहा कि समुद्र की तमाम चुनौतियों से निपटने के बाद वह 23 क्रू मेंबर्स के साथ गोवा पहुंचे। उन्होंने कहा कि शुरूआत में एक तैराक 6 घंटे तैरता था, बाद में इसे घटाकर 5 और 4 घंटे कर दिया गया। स्थिति और कठिनाइयों के अनुसार हमने समय कम किया।

उनके मुताबिक, जब एक व्यक्ति तैरता था तो 5 आराम करते थे। छह तैराकों की टीम में पुणे के 21 वर्षिय सांपला शेलार, मुंबई के कोलाबा की 14 वर्षिय जिया राय, वसई से 21 वर्षिय कार्तिक गुगले और 26 साल के राकेश कदम, राज पाटिल, उरण के 17 वर्षीय राज पाटिल और मुंबई के सांताक्रूज के 17 वर्षीय ध्रुव नाइक हैं। जिया राय इस टीम की सबसे कम उम्र की और इकलौती महिला सदस्य हैं।

सभी 17 दिसंबर को गेटवे ऑफ इंडिया से दुनिया की सबसे लंबी 1,100 किलोमीटर की रिले तैराकी के लिए अरब सागर में उतरे थे। राय ने कहा कि तैराकों ने कान्होजी आंग्रे (खंडेरी) द्वीप, रेवदंडा, काशीद, दिघी, श्रीवर्धन बे, दाभोल, भूदल, जयगढ़, गणपतिपुले, रत्नागिरी, विजयदुर्ग, मालवन जैसे छोटे और सुरम्य तटीय शहरों को पार किया और फिर गोवा पहुंचे।

मदन राय कहा- तैराकी के सफल समापन पर इस प्रयास को गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में विश्व के सबसे लंबे खुले जल समुद्र तैराकी रिले के रूप में दर्ज किया जाएगा। गिनीज बुक के अनुसार, पिछला रिकॉर्ड 1031 किलोमीटर की दूरी एक टीम सीहॉक्स का था। उन्होंने कहा कि तैराकों को अरब सागर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिनमें से एक जेलिफिश के काटने का लगातार खतरा है जो शिकार को घंटों तक अक्षम कर सकता है, अन्य बड़ी या विशाल मछली या समुद्री जीव जो तैराकों को घायल कर सकते हैं।

राय ने कहा, भारतीय नौसेना, भारतीय तट रक्षक, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट, गोवा सरकार इस आयोजन का समर्थन कर रही है। तैराकों की टीम अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए वापसी करेगी।

Member Access

5 free articles left today

0 of 5 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

Reader Pulse

Most Read

Trust & Transparency

How this story was handled

Published23 दिसंबर 2022, 00:23 IST
Last updated2 सितंबर 2026, 15:06 IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under देश and aligned with that desk's editorial standards.
Editors attached 1 source/reference item to support this report.
Sources & References

Reporting trail

निहारिका टाइम्स — संग्रह · Open source
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from देश.

Recommended Stories

More from देश
कांग्रेस के हनुमान व्यास वार्ड 20 से निर्विरोध चुने गए
देश Live
Related coverage
कांग्रेस के हनुमान व्यास वार्ड 20 से निर्विरोध चुने गए
न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
मांगरोल में जीवन ज्योति बीमा का 2 लाख रुपए का क्लेम मिला
देश Live
Related coverage
मांगरोल में जीवन ज्योति बीमा का 2 लाख रुपए का क्लेम मिला
न्यूज़ डेस्क 1 सितंबर 2026
बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिशा सालियान मौत मामले में CBI जांच का आदेश दिया
कानून / कोर्ट
Related coverage
बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिशा सालियान मौत मामले में CBI जांच का आदेश दिया
न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026

Reader Pulse

Most Read

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.