रियान बड़ी नगर पालिका में पहली बार चुनाव, 88 प्रत्याशी मैदान में
प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं
रियान बड़ी नगर पालिका में पहली बार चुनाव हो रहे हैं जिसमें 88 प्रत्याशी भाग ले रहे हैं और 10,749 मतदाता मतदान करेंगे। प्रशासन और पुलिस ने मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए फ्लैग मार्च किया और 20 मतदान केंद्रों पर पुलिस तैनात की है। मतदाताओं से शांतिपूर्ण मतदान की अपील की गई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
नागौर। रियान बड़ी नगर पालिका में पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं, जिसमें 88 प्रत्याशी भाग ले रहे हैं। 10,749 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन ने मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
प्रशासन और पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर पालिका क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। इस मार्च में उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया, तहसीलदार अशोक कुमार, विकास अधिकारी संजय शर्मा, आईपीएस जितिन जैन, मुंडवा उपखंड अधिकारी रजित कुमार और जायल पुलिस अधिकारी संजीव समेत कई थानों के थाना अधिकारी व पुलिस के आला अधिकारी शामिल रहे।
उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मार्गों और प्रमुख स्थानों से होते हुए फ्लैग मार्च किया और लोगों को शांतिपूर्ण तथा बिना किसी डर के मतदान करने का संदेश दिया। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, दबाव या डर का माहौल बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मतदाताओं से अपील की गई है कि वे बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। प्रमुख स्थानों, मतदान केंद्रों के आसपास और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती और निगरानी व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मतदान के लिए प्रशासन ने 20 मतदान केंद्र बनाए हैं और सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- नगर पालिका क्षेत्र में कानून व्यवस्था कैसे सुनिश्चित की गई?
- प्रशासन और पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया जिसमें कई आला अधिकारी उपस्थित थे।
- फ्लैग मार्च में किन अधिकारियों ने भाग लिया?
- उपखंड अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी, आईपीएस सहित कई थाना अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
- मतदान के दौरान मतदाताओं को क्या संदेश दिया गया?
- मतदाताओं को बिना डर या दबाव के शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश दिया गया है।
- सुरक्षा के लिए क्या विशेष व्यवस्था की गई है?
- मतदान केंद्रों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस तैनाती तथा निगरानी व्यवस्था के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
- प्रशासन ने मतदाता सुरक्षा के लिए कौन-कौन से कदम उठाए?
- प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया और मतदान के दौरान गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की बात कही।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.