राजस्थान धौलपुर 2 MIN READ

अश्लील फोटो-वीडियो वायरल से विवाहिता ने की आत्महत्या

पति के चचेरे भाई समेत तीन के खिलाफ कंचनपुर में मामला दर्ज

धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र में अश्लील फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति के चचेरे भाई समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
AI सार

धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल होने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति के चचेरे भाई समेत तीन आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

धौलपुर में कंचनपुर थाना पुलिस जांच करती हुई
धौलपुर में कंचनपुर थाना पुलिस जांच करती हुई / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र में अश्लील फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति के चचेरे भाई समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका के भाई की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2013 में उसकी बहन की शादी कंचनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। करीब एक साल पहले मुख्य आरोपी निरंजन उर्फ नरेंद्र पुत्र हेमसिंह ने विवाहिता के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। आरोप है कि आरोपी इन फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर विवाहिता को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।

पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपी निरंजन मृतका के पति का रिश्ते में चचेरा भाई है। उसके दो भाइयों ने हाल ही में फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस वजह से विवाहिता सामाजिक बदनामी और मानसिक तनाव से घिरी रही।

घटना की सूचना मिलते ही कंचनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतका के पति, देवर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। नामजद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Member Access

5 free articles left today

0 of 5 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

Reader Pulse

Most Read

Trust & Transparency

How this story was handled

Published28 अगस्त 2026, 23:02 IST
Last updated29 अगस्त 2026, 08:34 IST
Latest newsroom actionsabalbhati (admin)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Reader Pulse

Most Read

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.