पीआईबी ने भाखड़ा बांध झुकाव के दावे को बताया भ्रामक
27 अगस्त को आधिकारिक आंकड़ों में बांध की दीवार का झुकाव 0.86 इंच पाया गया
प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक टीम ने भाखड़ा बांध की दीवार में 1.77 इंच झुकाव के वायरल दावे को भ्रामक बताया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दीवार का वास्तविक झुकाव 0.86 इंच है, जो सुरक्षित सीमा के भीतर है, और बांध की सुरक्षा की निगरानी लगातार की जा रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सोशल मीडिया पर भाखड़ा बांध की दीवार में 1.77 इंच झुकाव का दावा तेजी से फैलने लगा था। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक टीम ने इस दावे की जांच कर इसे भ्रामक बताया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 27 अगस्त को बांध की दीवार का वास्तविक झुकाव केवल 0.86 इंच था, जो सुरक्षित सीमा के भीतर है।
पीआईबी फैक्ट चेक ने स्पष्ट किया है कि भाखड़ा बांध की दीवार में 1.77 इंच झुकाव का दावा गलत है। बांध से जुड़े तनाव, खिंचाव, जल दाब और रिसाव सभी निर्धारित सुरक्षित सीमाओं के भीतर हैं। इतने बड़े कंक्रीट संरचना वाले बांधों में 0.86 इंच का मामूली झुकाव सामान्य प्रक्रिया माना जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह दावा किया गया था कि बांध टूटने पर दिल्ली समेत कई बड़े शहर बाढ़ में डूब जाएंगे, लेकिन यह पूरी तरह से अफवाह है। तकनीकी आंकड़ों से साफ है कि बांध पूरी तरह मजबूत और सुरक्षित है।
सरकार ने लगातार बांध की निगरानी की जा रही है और सभी मानकों की जांच की जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, केवल झुकाव के आंकड़े को आधार बनाकर बांध के असुरक्षित होने या टूटने की आशंका जताना सही नहीं है।
भाखड़ा बांध सतलुज नदी पर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित है और यह देश की महत्वपूर्ण जल और बिजली परियोजनाओं में शामिल है। इसलिए बांध की सुरक्षा से जुड़ी गलत खबरें लोगों में डर और चिंता पैदा कर सकती हैं।
पीआईबी ने आम लोगों से अपील की है कि वे इंटरनेट पर ऐसे सनसनीखेज दावों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.