पाली में 63 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग लड़की का पीछा किया, गिरफ्तार
मॉर्निंग वॉक पर परेशान करने वाले आरोपी को एंटी रोमियो टीम ने दबोचा
पाली। पाली में 63 वर्षीय एक व्यक्ति ने करीब दस दिन तक नाबालिग लड़की का पीdsadछा किया। आरोपी उसे बार-बार अपने पास बैठने को कहता और मोबाइल नंबर मांगता था। पुलिस ने शनिवार सुबह 5.15 बजे सूचना मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नाबालिग लड़की ने बताया कि आरोपी वॉकिंग के दौरान भी उसका पीछा करता था। परेशान होकर वह मॉर्निंग वॉक पर जाना बंद कर चुकी थी।
स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में लड़की को कालिका पेट्रोलिंग टीम के नंबर उपलब्ध कराए गए थे। करीब दस दिन बाद जब वह फिर से मॉर्निंग वॉक पर गई, तो आरोपी वहीं मिला।
पुलिस को शनिवार सुबह 5.15 बजे कॉल कर सूचना दी गई। एंटी रोमियो टीम और कालिका पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर 63 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
8 free articles left today
0 of 8 free reads used today.
Reader Pulse




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.