बारां में सुबह से बारिश जारी, फसलों को मिला जीवनदान
सिरसा नदी में उफान, मौसम ठंडा और खुशनुमा हुआ, किसानों के चेहरे खिले
बारां में शुक्रवार सुबह से बारिश हो रही है, जिससे खरीफ फसलों जैसे सोयाबीन, मक्का और धान को लाभ मिला है। तेज बारिश से नदी नाले उफान पर हैं और कीटों का प्राकृतिक नियंत्रण भी हो रहा है, जिससे किसानों को फायदा होगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बारां। बारां में शुक्रवार सुबह 4 बजे से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। इस बारिश से मौसम ठंडा और खुशनुमा हो गया है, जिससे आमजन को उमस और गर्मी से राहत मिली है। किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हो रही है।
बारां के शाहाबाद क्षेत्र में तेज बारिश के कारण नदी नालों में उफान आ रहा है। खेतों में खड़ी सोयाबीन, मक्का और धान जैसी खरीफ फसलों को इस पानी से नया जीवनदान मिला है। लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और खेतों में रौनक लौट आई है।
बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों पर भी प्राकृतिक नियंत्रण होगा। तेज बौछारों के कारण पौधों पर मौजूद इल्ली बह जाएगी, जिससे किसानों को कीटनाशक दवाओं पर होने वाला खर्च बचाने में मदद मिलेगी। यह बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.