बारां में हेड कॉन्स्टेबल 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
थाना कवाई में पदस्थापित हेड कॉन्स्टेबल ने झूठे मुकदमे से बचाने के लिए मांगी थी रिश्वत
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बारां के थाना कवाई के हेड कॉन्स्टेबल रामनिवास को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी ने परिवादी को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 70 हजार रुपए की मांग की थी, जिसमें 15 हजार रुपए रिश्वत की राशि दलाल के माध्यम से प्राप्त की गई थी। जांच और अग्रिम कार्रवाई जारी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बारां। बारां में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने थाना कवाई के हेड कॉन्स्टेबल रामनिवास को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायत पर जांच कर टीम ने दलाल के माध्यम से रिश्वत की राशि बरामद की। आरोपी पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 70 हजार रुपए की मांग का आरोप है।
पुलिस ने बताया कि परिवादी गिर्राज नागर ने एसीबी चौकी बारां को शिकायत दी थी कि थाना कवाई पर पदस्थापित हेड कॉन्स्टेबल रामनिवास उससे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 70 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कालू राम वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच में आरोपी द्वारा 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगना पाया गया।
रिश्वत की राशि आरोपी ने पीड़ित के ही गांव के दलाल हंसराज राठी के माध्यम से मंगवाई, जिसे एसीबी टीम ने बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ और अग्रिम कार्रवाई जारी है।
मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद








Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.