उदयपुर में हिस्ट्रीशीटर के घर दबिश, आरोपी आदिल गिरफ्तार
अंबामाता थाना पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को पकड़ा
उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर छापा मारा और आरोपी आदिल को अवैध पिस्टल तथा जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आदिल ने अपनी सुरक्षा के लिए हथियार अपने भाई से लिया था, पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
उदयपुर। उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात तीन हिस्ट्रीशीटर के घरों पर दबिश दी। इस कार्रवाई में आरोपी आदिल उर्फ सोनू को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर हनीफ उर्फ छका, फरदीन उर्फ बुगी और सोहेल उर्फ पोया के घरों पर अचानक छापा मारा। सोहेल के घर से एक बिना नंबर की बाइक जब्त की गई, जिसका उपयोग किसी वारदात या फरारी में किया जा सकता था।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि आदिल नामक युवक रिंग रोड पिछोला पर पिस्टल लेकर घूम रहा है। उसकी तलाश के दौरान उसके कब्जे से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि उसने यह हथियार अपनी सुरक्षा के लिए अपने सगे भाई अमन हुसैन से लिया था और इससे अपना रुतबा और खौफ पैदा करना चाहता था।
पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे जांच शुरू कर दी है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- आदिल ने हथियार क्यों रखा था?
- पुलिस पूछताछ में आदिल ने बताया कि उसने सुरक्षा और डर पैदा करने के लिए हथियार रखा था।
- बिना नंबर की बाइक का क्या महत्व था?
- बाइक का इस्तेमाल किसी वारदात या फरारी में होने की संभावना जताई गई है।
- आर्म्स एक्ट के तहत क्या कार्रवाई हुई?
- पुलिस ने संबंधित मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
- आदिल का परिवार किस हद तक इस मामले में जुड़ा है?
- आदिल ने हथियार अपने सगे भाई अमन हुसैन से लिया था।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.