प्रतापगढ़ के पीएम श्री स्कूल में हार्टफुलनेस निबंध प्रतियोगिता संपन्न
विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया
प्रतापगढ़ के पीएम श्री स्कूल में हार्टफुलनेस निबंध और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जा रहा है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के पीएम श्री स्कूल में हार्टफुलनेस निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान हार्टफुलनेस मेडिटेशन की ट्रेनर प्रवीणा पंचाल और वॉलंटियर भरत पंचाल ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट और श्री रामचंद्र मिशन की ओर से प्रेरित किया गया।
ट्रेनर प्रवीणा पंचाल ने विद्यार्थियों को आत्मचिंतन, सकारात्मक सोच और रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 8 में कुंजल भगोरा प्रथम स्थान पर रहे। कक्षा 9 से 12 में राधा गुदा ने प्रथम और जयेश डामोर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 8 में अस्मिता प्रथम रहीं, जबकि कक्षा 9 से 12 में डाभी मंजुला बेन प्रथम और कृष्णा पाटीदार द्वितीय स्थान पर रहे।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पवन ननोमा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में यशस्वी भोई प्रथम और शबानूर पठान द्वितीय रहे। विज्ञान ओलंपियाड में सिया पंड्या प्रथम और जाह्नवी यादव द्वितीय स्थान पर रहीं। गणित ओलंपियाड में अंश यादव प्रथम तथा अश्विनी यादव द्वितीय स्थान पर रहे। पौधरोपण क्विज प्रतियोगिता में जयेश हंगात प्रथम और पीयूष पाटीदार द्वितीय स्थान पर रहे।
ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्य श्रद्धा पंड्या ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- हार्टफुलनेस निबंध प्रतियोगिता का उद्देश्य क्या था?
- प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मचिंतन, सकारात्मक सोच और रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए प्रोत्साहित करना था।
- किसने प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को प्रेरित किया?
- हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट और श्री रामचंद्र मिशन ने विद्यार्थियों को हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
- विद्यालय में किस प्रकार के अन्य प्रतियोगिताएँ हुईं?
- सामान्य ज्ञान, विज्ञान ओलंपियाड, गणित ओलंपियाड, और पौधरोपण क्विज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
- प्रधानाचार्य श्रद्धा पंड्या ने क्या बताया?
- उन्होंने कहा कि विद्यालय में शैक्षिक के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
- ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का क्या परिणाम रहा?
- विद्यार्थियों ने ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.