आनंदपुरी में 15 दिन से बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान
बार-बार बिजली बंद होने से दैनिक जीवन प्रभावित, नियमित सप्लाई की मांग
बांसवाड़ा के आनंदपुरी कस्बे में पिछले 15 दिनों से उपखंड में लोड शेडिंग के कारण बिजली की अघोषित कटौती हो रही है, जिससे ग्रामीण प्रभावित हैं। बिजली विभाग ने बताया कि 33 केवी फीडर चौरड़ी को ऊपर के स्तर से पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण सप्लाई बाधित हो रही है। ग्रामीण नियमित बिजली सप्लाई की मांग कर रहे हैं और समस्या न सुलझने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा के आनंदपुरी कस्बे में पिछले 15 दिनों से बिजली की अघोषित कटौती से ग्रामीणों में नाराजगी है। दिन में बार-बार बिजली बंद होने के साथ रात में भी लंबे समय तक सप्लाई ठप रहने से लोग परेशान हैं। उन्होंने बिजली विभाग के सामने धरना देकर नियमित बिजली सप्लाई की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कटौती का कोई निश्चित समय नहीं है, जिससे आम लोग, व्यापारी और विद्यार्थी सभी प्रभावित हो रहे हैं। रोजमर्रा के कामों में बाधा आ रही है और वे अघोषित कटौती बंद कर नियमित बिजली देने की मांग कर रहे हैं।
सहायक अभियंता श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि आनंदपुरी उपखंड में 33 केवी फीडर चौरड़ी की बिजली सप्लाई 132 केवी जीएसएस चौरड़ी से आती है। वर्तमान में ऊपर के स्तर से लोड शेडिंग के कारण 33/11 केवी जीएसएस पर समय पर बिजली नहीं मिल पा रही है। इस वजह से अघोषित कटौती हो रही है और सप्लाई बाधित है।
ग्रामीण लगातार नियमित बिजली सप्लाई की मांग कर रहे हैं और चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर वे आंदोलन तेज करेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- बिजली कटौती से किन लोगों को सबसे अधिक प्रभावित किया गया है?
- आम लोग, व्यापारी और विद्यार्थी तीनों बिजली कटौती से प्रभावित हो रहे हैं।
- अगर बिजली समस्या का हल नहीं हुआ तो ग्रामीण क्या कर सकते हैं?
- ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समस्या न सुलझने पर आंदोलन तेज करेंगे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.