रेवदर में निर्माणाधीन सड़क पर जलभराव से लोग परेशान
महीने भर से खुदी पड़ी मुख्य सड़क, कांडला हाइवे पर रोजाना जाम
सिरोही जिले के रेवदर उपखंड में निर्माणाधीन सड़क पर बारिश के बाद गड्ढों में जलभराव होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और ट्रैफिक जाम लग रहा है। राज्य राजमार्ग आधुनिकीकरण प्रोग्राम के तहत इस सड़क को चौड़ा और सुधारने के लिए 601.40 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सिरोही। सिरोही जिले के रेवदर उपखंड मुख्यालय पर निर्माणाधीन सड़क की धीमी गति से हो रही मरम्मत से आमजन को भारी परेशानी हो रही है। शनिवार को हुई बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर गया, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो गया और वाहनों को रेंगना पड़ रहा है।
करीब दो महीने पहले सड़क किनारे की दुकानों के आगे से टीन शेड हटवाए गए थे। इसके बाद लगभग एक महीने पहले मुख्य मार्ग को पूरी तरह खोद दिया गया, लेकिन तब से काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। खुदाई के कारण उड़ती धूल से दुकानों में रखा सामान खराब होने लगा था, जिससे व्यापारियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था।
कस्बे के मुख्य मार्ग से गुजरने वाला कांडला हाइवे प्रतिदिन हजारों भारी वाहनों की आवाजाही का मार्ग है। सड़क की खराब हालत और गड्ढों में पानी भरने से वाहनों को वन-वे ट्रैफिक से गुजरना पड़ रहा है, जिससे कस्बे में भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है। वाहन चालक गड्ढों और कीचड़ के बीच घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
राज्य राजमार्ग आधुनिकीकरण प्रोग्राम के तहत सांचौर-रानीवाड़ा-मंडार-आबूरोड तक 107 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 601.40 करोड़ रुपए की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति जारी हो चुकी है। इसमें सड़क निर्माण के लिए 565.73 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। सड़क चौड़ीकरण और निर्माण के दौरान जमीन अधिग्रहण व मुआवजे के लिए 35.67 करोड़ रुपए की अलग से स्वीकृति दी गई है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- सड़क निर्माण में जमीन अधिग्रहण के लिए कितनी राशि दी गई है?
- जमीन अधिग्रहण और मुआवजे के लिए 35.67 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
- दुकानदारों को सड़क निर्माण से क्या दिक्कतें हुईं?
- खुदाई के कारण उड़ती धूल से दुकानों में रखा सामान खराब होने लगा था, जिससे व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।
- सड़क की खराब हालत से क्या कनेक्शन प्रभावित हो रहा है?
- सड़क की खराबी के कारण वाहनों को वन-वे ट्रैफिक से गुजरना पड़ रहा है, जिससे ट्रैफिक जाम लग रहा है।
- कांडला हाइवे कितने किमी लंबा सड़क मार्ग है?
- कांडला हाइवे की संबंधित सड़क 107 किलोमीटर लंबी है।
- सड़क निर्माण कार्य कब शुरू हुआ था?
- करीब दो महीने पहले टीन शेड हटाए गए थे और लगभग एक महीने पहले मुख्य मार्ग खोदा गया था।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.