पाली में बर-बिराटिया-गिरी रोड पर गड्ढों से हादसे का खतरा
करीब 14 किलोमीटर लंबे रास्ते पर गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए चुनौती
पाली जिले के बर-बिराटिया-गिरी रोड पर कई जगह गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को हादसे का खतरा बढ़ गया है। आसन्न मेले के दौरान इस सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना है, जिससे सुरक्षा संबंधी चुनौती पैदा हो सकती है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मेले से पहले गड्ढे भरवाने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
पाली। पाली जिले के बर-बिराटिया-गिरी रोड की हालत खराब होने से वाहन चालकों को रोजाना परेशानी हो रही है। करीब 14 किलोमीटर लंबे इस रास्ते पर कई जगह एक से दो फीट गहरे गड्ढे हैं, जो दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
बिराटिया खुर्द में 21 सितंबर से शुरू हो रहे चार दिवसीय मेले की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन मेले तक पहुंचने वाला यह सड़क मार्ग बदहाल है। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सफर में अधिक जोखिम उठाना पड़ता है। कई बार गड्ढों से बचने के लिए अचानक दिशा बदलनी पड़ती है, जिससे सामने से आने वाले वाहनों से टक्कर की आशंका बनी रहती है।
मेले के दौरान इस रोड पर वाहनों का दबाव सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ने की संभावना है। दुपहिया वाहनों के साथ कार, जीप और अन्य वाहनों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बिराटिया खुर्द पहुंचेंगे। सड़क की खराब स्थिति यातायात व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी चुनौती बन सकती है।
ग्रामीणों ने बताया कि मेले में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल होंगे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि मेले से पहले गड्ढे तत्काल भरवाए जाएं और जहां सड़क ज्यादा क्षतिग्रस्त है, वहां जरूरी मरम्मत कराई जाए। ग्रामीणों के अनुसार यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन सामान्य दिनों में लोग किसी तरह निकल जाते हैं। मेले की भीड़ को देखते हुए मरम्मत बेहद जरूरी है।
शहर में पालिका बोर्ड भंग होने के बाद सड़क खुदाई कार्यों पर निगरानी कमजोर होने के आरोप भी सामने आए हैं। लंका गेट से सिलावट मोहल्ले की ओर जाने वाली सड़क पर बिना एनओसी और तय मापदंडों के गड्ढा खोदने की शिकायत मिली है।
उन्होंने कहा कि विभाग आमजन को किसी तरह की समस्या नहीं हो, इसको लेकर प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों को विभाग के भरोसे के बाद उम्मीद है कि मेले से पहले सड़क की हालत सुधरेगी।
एक-दो दिन में सड़क का काम शुरू करवा दिया जाएगा
दुर्गाराम प्रजापत, अभियंता
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- बर-बिराटिया-गिरी रोड की खराब स्थिति का मुख्य कारण क्या है?
- सड़क पर गड्ढों की भरपाई न होना और खुदाई कार्यों पर कमजोर निगरानी मुख्य कारण हैं।
- गड्ढों की वजह से किस प्रकार की समस्याएं हो रही हैं?
- ड्राइवरों को दिशा अचानक बदलनी पड़ती है, जिससे सामने से आने वाले वाहनों से टक्कर का खतरा रहता है।
- मेले के दौरान सड़क की स्थिति से क्या खतरा उत्पन्न हो सकता है?
- सड़क की खराब स्थिति यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकती है।
- अधिकारियों ने सड़क संबंधी समस्या को लेकर क्या प्रतिक्रिया दी है?
- अभियंता दुर्गाराम प्रजापत ने बताया है कि विभाग आमजन की समस्याओं को लेकर प्रतिबद्ध है और जल्द कार्य शुरू होगा।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.