चंबा में नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए आवेदन शुरू
सत्र 2027-28 के लिए लेटरल एंट्री चयन परीक्षा की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चालू
जवाहर नवोदय विद्यालय, चंबा ने सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और इसे हिंदी और अंग्रेजी में आयोजित किया जाएगा। आवेदन हेतु योग्य उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने होंगे और परीक्षा के लिए ओएमआर शीट में केवल नीले या काले बॉल पेन का प्रयोग करना होगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
चंबा। चंबा में जवाहर नवोदय विद्यालय ने सत्र 2027-28 के लिए कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं में लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित होगी।
नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू किए हैं। इच्छुक और योग्य छात्र कक्षा 9वीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 और कक्षा 11वीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
आयु सीमा कक्षा 9वीं के लिए 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच जन्मी उम्मीदवारों के लिए है। कक्षा 11वीं के लिए आयु सीमा 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच जन्मी उम्मीदवारों के लिए निर्धारित है।
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को वैध फोटो आईडी, फोटोग्राफ, अभिभावक के सिग्नेचर, अकादमिक मार्कशीट सहित कई जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। कक्षा 11वीं में आवेदन करते समय अधिकतम दो स्ट्रीम और हर स्ट्रीम के लिए तीन नवोदय विद्यालयों का विकल्प चुना जा सकता है।
परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को होगी, जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा का समय ढाई घंटे रखा गया है। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। ओएमआर शीट भरने के लिए केवल नीले या काले बॉल पेन का उपयोग किया जाएगा।
केवल वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ रहे हों। इसके अलावा, उम्मीदवार को उसी जिले के नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा जहां वह पढ़ाई कर रहा है और उसका मूल निवास भी वहीं होना चाहिए।
पिछले सत्रों में कक्षा 8वीं पास कर चुके या पहले परीक्षा में बैठ चुके छात्र आवेदन नहीं कर सकते।
आधिकारिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय की वेबसाइट navodaya.gov.in पर भी संपर्क किया जा सकता है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.