झालावाड़ में आदर्श विद्या मंदिर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई
स्कूल में राधा-कृष्ण बनो प्रतियोगिता, डांडिया और झांकियों ने आकर्षित किया
झालावाड़ के आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 90 छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण के जीवन और लीलाओं पर आधारित झांकियां, भजन-कीर्तन, डांडिया एवं नाटिकाएं शामिल थीं। आयोजन के अंत में उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
झालावाड़। झालावाड़ के आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के 90 छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम सुबह 8 बजे शुरू होकर रात 12 बजे तक चला। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और लीलाओं पर आधारित सजीव झांकियां सजाई गईं, जिनमें बकासुर वध और राधा-कृष्ण की झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं।
छात्रों ने राधा-कृष्ण बनो प्रतियोगिता में भाग लिया और भजन-कीर्तन के साथ डांडिया की धूम भी रही। छोटी बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत डांडिया कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रिंसिपल केशुराम पाटीदार ने बताया कि इस आयोजन में बच्चों ने माखन चोर, रासलीला, मटकी फोड़, नृत्य नाटिका और लघु नाटिका जैसी प्रस्तुतियां दीं।
श्रीकृष्ण की झांकियों और बच्चों की सुंदर वेशभूषा ने कार्यक्रम को रंगीन बना दिया। अभिभावक देवयानी और नीता कुमारी ने भी श्रीकृष्ण के भजनों पर डांस किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को माखन-मिश्री और पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया। स्कूल की शिक्षिकाओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जन्माष्टमी महापर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं
राधेश्याम मीणा, प्रमुख
कार्यक्रम में सेवा भारती के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश माहेश्वरी मुख्य अतिथि थे
केशुराम पाटीदार, प्रिंसिपल
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.