झालावाड़ में श्वसन रोगों को लेकर चिकित्सा विभाग अलर्ट
इन्फ्लूएंजा, स्वाइन फ्लू और कोविड के लक्षणों पर तुरंत जांच और उपचार जरूरी
झालावाड़ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मौसम परिवर्तन के साथ श्वसन रोगों के बढ़ते मामलों को देखते हुए अलर्ट जारी किया है और स्वास्थ्य केंद्रों को जांच, इलाज और दवाइयों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने नागरिकों से श्वसन संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज न करने और समय पर जांच कराने की अपील की है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
झालावाड़। झालावाड़ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मौसम बदलने के साथ श्वसन रोगों को लेकर अलर्ट जारी किया है। जयपुर मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद जिले के अस्पतालों में जांच, इलाज और दवाइयों की उपलब्धता को मजबूत करने के आदेश दिए गए हैं। विभाग ने आमजन से श्वसन संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज न करने और समय पर जांच कराने की अपील की है।
सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने जिले के सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सैटेलाइट अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को श्वसन रोगों की रोकथाम और बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अस्पतालों में जरूरी दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने और मरीजों में श्वसन रोगों के लक्षण सामने आने पर तय प्रोटोकॉल के अनुसार तत्काल उपचार शुरू करने को कहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने खांसते और छींकते समय मुंह और नाक को ढककर रखने, साबुन से नियमित रूप से हाथ धोने और बीमार व्यक्ति के संपर्क से बचने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार स्वाइन फ्लू में तेज बुखार, ठंड लगना, लगातार खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, बदन दर्द और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर इसे सामान्य मौसमी बीमारी मानकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
डॉ. लेखराज मालव ने बताया कि श्वसन रोग संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों, संक्रमित सतह को छूने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से फैल सकते हैं। उन्होंने कहा कि बुखार, लगातार खांसी, गले में खराश, बदन दर्द या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉक्टर से उचित परामर्श लेना चाहिए।
सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने आमजन से मौसम परिवर्तन के दौरान स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse








Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.