स्वास्थ्य हल्द्वानी 2 MIN READ

लखनऊ में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, अस्पतालों में हाई अलर्ट

SGPGI में 8 केस मिले, मरीजों में हल्के लक्षण, आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी

लखनऊ में स्वाइन फ्लू से एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। 25 अगस्त को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती हुई महिला की कार्ड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। SGPGI में अब तक 8 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और अस्पतालों में आईसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।
AI सार

लखनऊ में स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत हो गई है और शहर के अस्पताल हाई अलर्ट पर हैं। SGPGI और अन्य अस्पतालों में बढ़ते मामलों के कारण आईसोलेशन वार्ड स्थापित किए गए हैं और जांच व इलाज के विशेष इंतजाम किए गए हैं। लोगों को मास्क पहनने, हाथ की सफाई, और लक्षणों के प्रकट होने पर आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

लखनऊ के अस्पताल में स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए तैयार आईसोलेशन वार्ड
लखनऊ के अस्पताल में स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए तैयार आईसोलेशन वार्ड / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 लखनऊ में स्वाइन फ्लू से एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। 25 अगस्त को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती हुई महिला की कार्ड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। SGPGI में अब तक 8 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और अस्पतालों में आईसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेडिकल संस्थान SGPGI के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. रुंगमेई एसके मारक ने बताया कि OPD और भर्ती दोनों तरह के मरीजों के सैंपल जांच के लिए लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना औसतन 20 सैंपल की जांच होती है, जिनमें सबसे ज्यादा आशंका स्वाइन फ्लू की रहती है।

उन्होंने सलाह दी कि डॉक्टर से परामर्श लेकर वैक्सीन जरूर लगवाएं।

लखनऊ के डॉ. शिव शंकर त्रिपाठी ने कहा कि स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता जरूरी है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। जुकाम-खांसी के दौरान सांस लेने में दिक्कत हो तो ऑक्सीजन लेवल चेक करना चाहिए। 92 से नीचे होने पर डॉक्टर से सलाह लें और 88 से कम होने पर अस्पताल जाना जरूरी है।

स्वाइन फ्लू को आमतौर पर एच1एन1 फ्लू कहा जाता है जो मुख्य रूप से सांस की नली को प्रभावित करता है। हालांकि बुखार, खांसी और शरीर दर्द होने का मतलब स्वाइन फ्लू होना जरूरी नहीं है क्योंकि डेंगू, कोविड और अन्य वायरल संक्रमण में भी ऐसे लक्षण हो सकते हैं। इसलिए बिना जांच या डॉक्टर की सलाह के खुद से स्वाइन फ्लू मान लेना ठीक नहीं है।

SGPGI प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि OPD में कुछ मरीज इन्फ्लूएंजा जैसे हल्के लक्षण लेकर आ रहे हैं, जिनमें कुछ एच1एन1 या कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। ये मामले मौसमी इन्फ्लूएंजा के कारण आ रहे हैं और अधिकांश मरीज सामान्य इलाज से ठीक हो रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित अस्पतालों में पृथवास वार्ड, आवश्यक दवाएं, जांच किट, उपचार और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।

जनता को मास्क पहनने, हाथ की स्वच्छता और खांसने के शिष्टाचार का पालन करने तथा लक्षण दिखने पर आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण नजरअंदाज न करें।

SGPGI में H1N1 की जांच की सुविधा उपलब्ध है

फ्लू और इन्फ्लूएंजा से बचाव के लिए वैक्सीन उपलब्ध है

Member Access

5 free articles left today

0 of 5 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

Reader Pulse

Most Read

Trust & Transparency

How this story was handled

Published30 अगस्त 2026, 16:51 IST
Last updated30 अगस्त 2026, 16:52 IST
Latest newsroom actionsabalbhati (admin)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under स्वास्थ्य and aligned with that desk's editorial standards.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published
चीन ने तिब्बत में झील टूटने पर लेवल-4 अलर्ट जारी किया
दुनिया
Related coverage
चीन ने तिब्बत में झील टूटने पर लेवल-4 अलर्ट जारी किया
न्यूज़ डेस्क 28 अगस्त 2026
आईएएस दिव्या मित्तल ने 13 साल सेवा के बाद इस्तीफा दिया
शिक्षा
Related coverage
आईएएस दिव्या मित्तल ने 13 साल सेवा के बाद इस्तीफा दिया
न्यूज़ डेस्क 30 अगस्त 2026

Reader Pulse

Most Read

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.