मारुति सुजुकी ईको पर 37,500 रुपये तक की छूट
देश की सबसे सस्ती 7-सीटर वैन सेगमेंट कार पर सितंबर में बंपर डिस्काउंट
मारुति सुजुकी ईको पर सितंबर 2026 में 37,500 रुपये तक की छूट मिल रही है। यह 7-सीटर वैन सेगमेंट की सबसे सस्ती कार है, जिसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और जरूरी सुरक्षा व कंफर्ट फीचर्स दिए गए हैं। कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.23 लाख रुपये से शुरू होती है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
मारुति सुजुकी ईको को अगस्त में 11,961 लोगों ने खरीदा। सितंबर 2026 में इस कार पर 37,500 रुपये तक की छूट मिल रही है। यह वैन सेगमेंट की सबसे सस्ती 7-सीटर कार है, जो किफायती कीमत और जरूरी फीचर्स के साथ आती है।
मारुति सुजुकी ईको में पावर स्टीयरिंग, हीटर के साथ एयर कंडीशनिंग, एबीएस के साथ ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इम्मोबिलाइजर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे बेसिक लेकिन जरूरी फीचर्स दिए गए हैं।
सुरक्षा के लिहाज से इसमें सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और स्टैंडर्ड 6 एयरबैग भी मौजूद हैं। डिजाइन सिंपल और बॉक्सी स्टाइल का है, जिसमें साइड ग्लास, स्लाइडिंग डोर और हाई-रूफ जैसी विशेषताएं रोजमर्रा की यात्री और लोडिंग जरूरतों के लिए उपयुक्त हैं।
कार के अंदर की केबिन भी सिंपल रखी गई है, जहां सीटिंग स्पेस और कार्गो कैपेसिटी पर ध्यान दिया गया है। पावरट्रेन में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 80 बीएचपी की पावर और 104.4 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है। पेट्रोल वैरिएंट का माइलेज करीब 19.7 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी वैरिएंट का लगभग 26.8 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है।
मारुति ईको की एक्स-शोरूम कीमत 5.23 लाख रुपये से शुरू होकर 6.41 लाख रुपये तक जाती है।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.