चित्तौड़गढ़ में बारिश ने दी गर्मी से राहत
बारिश से तापमान में गिरावट, अगले दिन भी बारिश की संभावना
चित्तौड़गढ़ में कई दिनों के बाद बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने जिले में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, जिससे खेतों में नमी बढ़ने और खरीफ फसलों को लाभ होने की उम्मीद है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ में कई दिनों के इंतजार के बाद बारिश का दौर शुरू हुआ है। रिमझिम बारिश ने गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत दी है। मौसम विभाग ने जिले में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
जिले के कई इलाकों में शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। चित्तौड़गढ़ शहर में 2 एमएम, गंगरार में 1 एमएम, बेगूं में 6 एमएम, निंबाहेड़ा में 7 एमएम, भदेसर में 3 एमएम और बस्सी में 5 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस मानसून सीजन में अब तक जिले में कुल 533.42 एमएम बारिश हुई है, जो जिले की औसत बारिश का करीब 71.12 प्रतिशत है।
लंबे समय से तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन बादलों के छाने और बारिश से तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे मौसम सुहावना महसूस हुआ।
मौसम विभाग का कहना है कि अगर दिनभर बादल बने रहे तो जिले के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और खरीफ फसलों को फायदा मिलेगा। ग्रामीण इलाकों के किसान भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि पिछले कुछ समय से बारिश का सिलसिला लगभग थम गया था।
पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण जल स्रोतों में खास बढ़ोतरी नहीं हुई थी। ऐसे में आने वाले एक-दो दिन की बारिश जिले के लिए अहम मानी जा रही है। हालांकि, 6 और 7 सितंबर से भारी बारिश की संभावना कम हो जाएगी और 8 सितंबर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।
इसलिए शनिवार का बदला हुआ मौसम फिलहाल राहत दे रहा है, लेकिन मानसून की रफ्तार आगे फिर धीमी पड़ सकती है। लोगों और किसानों की उम्मीदें अगले एक-दो दिन की बारिश पर टिकी हुई हैं।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.