कोटा वार्ड 29 की वोटर लिस्ट में हनुमान जी की फोटो लगी
मतदाता की जगह भगवान की फोटो, बीएलओ 10 दिन से खोज में लगे
कोटा के वार्ड नंबर 29 की वोटर लिस्ट में मतदाता जगदीश के नाम के साथ उनकी फोटो की जगह हनुमान जी की फोटो लगी है। बीएलओ राजेश गुप्ता ने बताया कि वे दस दिन से जगदीश को खोज रहे हैं लेकिन अभी तक नहीं मिले और इस बात की सूचना रिटर्निंग ऑफिसर को दे दी गई है। यह मामला जांच के लिए भेजा गया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
कोटा। कोटा के वार्ड नंबर 29 की वोटर लिस्ट में एक मतदाता के नाम के साथ हनुमान जी महाराज की फोटो लगी है। बीएलओ राजेश गुप्ता ने बताया कि वे 10 दिन से उस मतदाता को खोज रहे हैं, लेकिन वह नहीं मिला। इस मामले की सूचना रिटर्निंग ऑफिसर को दी गई है।
वार्ड संख्या 29 के भाग संख्या 12 की वोटर लिस्ट में 1294 नंबर पर 35 वर्षीय जगदीश पुत्र रामचंद्र का नाम दर्ज है। उनका पता प्रेम नगर सेकंड कंसुआ इलाके में मकान नंबर 6 बताया गया है, लेकिन उनकी फोटो की जगह हनुमान जी महाराज की फोटो लगी है।
बीएलओ राजेश गुप्ता ने कहा कि उन्होंने इस नाम का वेरिफिकेशन नहीं किया है और यह नाम उन्होंने जोड़ा भी नहीं है। वे 10 दिन से इस मतदाता को खोज रहे हैं, लेकिन अभी तक वह नहीं मिला। उन्होंने बताया कि यह गलती जानबूझकर हुई है या मानवीय त्रुटि है, यह स्पष्ट नहीं है।
बीजेपी के वार्ड 29 से प्रत्याशी बद्री आर्य ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी। कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क के दौरान इस बात की सूचना दी है। उन्होंने कहा कि संभव है यह मतदाता हो और फोटो गलती से लग गई हो।
इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में भी एक मतदाता की जगह अलमारी की फोटो लगी थी, जिसे मानवीय गलती मानकर दुरुस्त किया गया था।
चुनाव के लिए सभी फॉर्म ऑफलाइन लिए गए हैं। बीएलओ ने बताया कि सारी वोटर लिस्ट की गलतियों को दुरुस्त कर दिया गया था। इस मामले की सूचना रिटर्निंग ऑफिसर को भी दे दी गई है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- हनुमान जी की फोटो वोटर लिस्ट में कैसे लगी?
- बीएलओ ने कहा है कि यह या तो जानबूझकर हुई गलती है या मानवीय त्रुटि।
- जगदीश नाम के मतदाता का पता क्या है?
- उनका पता प्रेम नगर सेकंड कंसुआ इलाके में मकान नंबर 6 बताया गया है।
- क्या भाजपा प्रत्याशी को इस मामले की पहले से जानकारी थी?
- भाजपा प्रत्याशी बद्री आर्य ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
- बीएलओ ने वोटर लिस्ट की अन्य गलतियां कैसे सुधारा?
- बीएलओ ने बताया कि चुनाव के लिए सभी फॉर्म ऑफलाइन लिए गए थे और सारी गलतियों को दुरुस्त कर दिया गया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.