धानूगांव के किसान मनराज दो दिन से लापता
परिजन और पुलिस तलाश में जुटे, मोबाइल भी बंद है
बूंदी जिले के धानूगांव गांव के किसान मनराज 10 सितंबर को खेत पर जाने के बाद दो दिन से लापता हैं। पुलिस और परिवार उनकी तलाश कर रहे हैं, जबकि उनका मोबाइल फोन बंद ही आ रहा है। मनराज की पत्नी ने नैनवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और जांच जारी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बूंदी। बूंदी जिले के नैनवां थाना क्षेत्र के धानूगांव गांव में किसान मनराज 10 सितंबर की सुबह खेत पर जाने के लिए निकले थे, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौटे। परिजन और पुलिस उनकी तलाश में जुटे हैं।
मनराज की पत्नी मनीषा ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे मनराज घर से खेत पर जाने के लिए निकले थे। देर शाम तक जब वे वापस नहीं आए तो परिवार में चिंता बढ़ गई।
परिजन पहले खेत और आसपास के इलाके में मनराज को खोजने लगे। इसके बाद रिश्तेदारों और आस-पास के गांवों में भी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों के अनुसार मनराज का मोबाइल फोन लापता होने के बाद से लगातार बंद आ रहा है। दो दिन बीत जाने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने से परिवार की चिंता और बढ़ गई है।
मनीषा ने नैनवां थाने में पति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस से जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मनराज की खोज जारी है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मनराज के लापता होने की सूचना कब मिली?
- मनराज के देर शाम तक वापस न आने पर परिवार ने खोज शुरू की और बाद में पुलिस को सूचित किया।
- क्या पुलिस ने मनराज के लापता होने पर कोई कार्रवाई की है?
- हां, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.