देश 2 MIN READ

केरल विधानसभा में कांग्रेस का माकपा पर ड्रग माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप, हंगामा

तिरुवनंतपुरम, 9 दिसंबर ()। केरल विधानसभा में भारी हंगामे के बाद शुक्रवार को सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। ये स्थिति तब पैदा हुई जब विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने ड्रग माफिया से जुड़े लोगों के कथित तौर पर सत्तारूढ़ माकपा या उससे जुड़े संगठनों से संबंधों का आरोप लगाया।
AI सार

केरल विधानसभा में कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन ने माकपा पर ड्रग माफिया से संबंध रखने का आरोप लगाया, जिससे सदन में भारी हंगामा हुआ और कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी। आरोपों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई, जबकि आबकारी मंत्री एम.बी. राजेश ने राज्य सरकार के प्रयासों का बचाव किया।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

केरल विधानसभा में कांग्रेस का माकपा पर ड्रग माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप, हंगामा
निहारिका टाइम्स

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

तिरुवनंतपुरम, 9 दिसंबर ()। केरल विधानसभा में भारी हंगामे के बाद शुक्रवार को सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। ये स्थिति तब पैदा हुई जब विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने ड्रग माफिया से जुड़े लोगों के कथित तौर पर सत्तारूढ़ माकपा या उससे जुड़े संगठनों से संबंधों का आरोप लगाया।

कांग्रेस सदस्य मैथ्यू कुझलनादन ने ड्रग माफियाओं पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव की इजाजत मांगी।

आबकारी मंत्री एम.बी. राजेश ने राज्य सरकार द्वारा इस खतरे से निपटने के तरीके का ²ढ़ता से बचाव किया, लेकिन सतीशन ने कहा कि सरकार प्रभावकारी तरीके से इस मुद्दे से निपटने में विफल रही है और हाल ही में मीडिया में रिपोर्ट किए गए ड्रग माफिया से संबंधित पांच अलग-अलग मामलों के बारे में बताया, जिसमें माकपा या उसके सहयोगी संगठनों के सदस्यों की भूमिका सामने आई थी। इसके बपाद सत्ता और विपक्ष में वाकयुद्ध छिड़ गया।

सतीशन ने कहा, अजीब बात है कि मुख्यमंत्री और मंत्री कहते हैं कि मीडिया द्वारा लाए गए मुद्दों के बारे में सदन में कुछ न कहा जाय। बात यहां तक पहुंच गई है कि विधानसभा को लगता है कि मीडिया की अब कोई विश्वसनीयता नहीं रही, लेकिन यह हमें स्वीकार्य नहीं है।

जब सतीशन बोल रहे थे तो सत्ता पक्ष के विधायकों के साथ-साथ मंत्रियों ने भी उनके भाषण को बाधित करना शुरू कर दिया। इस पर सतीशन ने आपत्ति जताई और फिर दोनों पक्षों में वाकयुद्ध और तेज हो गया।

सदन को अनुशासन में नहीं रख पा रहे स्पीकर ए.एम. शमसीर ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित करने का फैसला किया।

Member Access

5 free articles left today

0 of 5 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

02 देश कांग्रेस के हनुमान व्यास वार्ड 20 से निर्विरोध चुने गए
Trust & Transparency

How this story was handled

Published10 दिसंबर 2022, 04:47 IST IST
Last updated2 सितंबर 2026, 21:15 IST IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under देश and aligned with that desk's editorial standards.
Editors attached 1 source/reference item to support this report.
Sources & References

Reporting trail

निहारिका टाइम्स — संग्रह · Open source
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from देश.

Recommended Stories

More from देश
सीएम धामी ने मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
देश
इससे जुड़ी ख़बरें

सीएम धामी ने मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिशा सालियान मामले की CBI जांच का आदेश दिया
देश
इससे जुड़ी ख़बरें

बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिशा सालियान मामले की CBI जांच का आदेश दिया

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
डूंगरपुर में नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी भारी भीड़
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

डूंगरपुर में नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी भारी भीड़

न्यूज़ डेस्क 31 अगस्त 2026
जयपुर नगर निगम चुनाव में 338 नामांकन पत्र खारिज
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

जयपुर नगर निगम चुनाव में 338 नामांकन पत्र खारिज

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
जयपुर में निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी
राजनीति
इससे जुड़ी ख़बरें

जयपुर में निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

02 देश कांग्रेस के हनुमान व्यास वार्ड 20 से निर्विरोध चुने गए

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.