बीजाथल में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, भैरव क्लब ने जीता
स्थानीय टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए, भैरव क्लब ने 27 अंकों से जीत दर्ज की
नागौर जिले के बीजाथल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भैरव क्लब रियाबड़ी ने अंतिम मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में आसपास के कई गांवों की टीमें शामिल हुईं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
नागौर। नागौर जिले के बीजाथल में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें आसपास के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम पंचायत के खेल प्रेमियों ने फीता काटकर किया। भैरव क्लब रियाबड़ी ने अंतिम मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बुधवाड़ा और बल्लूपुरा की टीम के बीच हुआ। दोनों टीमों ने शुरुआत से ही अच्छा खेल दिखाया। रेडिंग और डिफेंस में बेहतर तालमेल के कारण बल्लूपुरा की टीम ने बढ़त बनाई और मैच जीत लिया।
दूसरा मुकाबला पिपलिया और अलनियावास की टीम के बीच खेला गया। पिपलिया की टीम ने लगातार अंक हासिल किए और मजबूत रेडिंग व डिफेंस से यह मुकाबला जीत लिया।
अंतिम मुकाबला भैरव क्लब रियाबड़ी और मेजबान बीजाथल की टीम के बीच हुआ। बड़ी संख्या में ग्रामीण मैदान में मौजूद थे। दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा प्रयास किया। भैरव क्लब ने अच्छा खेल दिखाते हुए बीजाथल की टीम को 27 अंकों से हराकर प्रतियोगिता में जीत हासिल की।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.