नागौर में डीजे वाहन का स्टंट, दो कैमरामैन घायल एक की मौत
सेवानिवृत्ति जुलूस में डीजे वाहन अनियंत्रित होकर खेत में गिरा, एक की जोधपुर में इलाज के दौरान मौत
नागौर के खींवसर में एक सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान डीजे वाहन पर स्टंट हादसे में बदल गया, जिसमें दो कैमरामैन गंभीर रूप से घायल हो गए और 25 वर्षीय बंटी प्रजापत की मौत हो गई। घटना के वीडियो में दिखाया गया कि डीजे वाहन सड़क से नीचे उतर गया और संतुलन बिगाड़ने से कैमरामैन नीचे गिर गए। पुलिस ने घटना पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
नागौर। नागौर के खींवसर थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान डीजे वाहन पर किया गया जानलेवा स्टंट हादसे में बदल गया। डीजे वाहन अचानक सड़क से नीचे खेत में उतर गया, जिससे ऊपर बैठे दो कैमरामैन नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, खींवसर के आकला गांव में स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सेवानिवृत्त शिवराज प्रजापत का सम्मान जुलूस के रूप में निकाला जा रहा था। जुलूस के आगे चल रहे डीजे वाहन पर दो कैमरामैन फोटो और वीडियो शूट कर रहे थे।
डीजे चालक वाहन को सड़क पर लहराते हुए स्टंट कर रहा था, तभी अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और दोनों कैमरामैन नीचे गिर गए। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर जोधपुर रेफर किया गया।
जोधपुर में इलाज के दौरान 25 वर्षीय बंटी प्रजापत की मौत हो गई, जबकि 22 वर्षीय प्रहलाद प्रजापत का उपचार जारी है। हादसे के समय डीजे वाहन दोनों युवकों के ऊपर नहीं गिरा, वरना परिणाम और भी भयावह हो सकता था।
पीड़ितों के नीचे गिरने और डीजे वाहन के खेत में उतरने का पूरा घटनाक्रम पीछे चल रही स्कॉर्पियो में सवार युवक के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। वीडियो में डीजे के लहराने, कैमरामैन के नीचे गिरने और वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने की स्थिति साफ दिखाई दे रही है।
पुलिस अधीक्षक आसाराम चौधरी ने बताया कि सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के दौरान डीजे संचालक द्वारा जानलेवा स्टंट किया गया। इस पर नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.