रियां बड़ी में तेजाजी महाराज की वीरगाथाओं पर लोकगीत और नृत्य
केशरिया कंवर जी महाराज मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
नागौर जिले के रियां बड़ी में केशरिया कंवर जी महाराज मंदिर परिसर में तेजाजी महाराज की वीरगाथाओं पर आधारित तेजा गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थानी लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिसमें कई प्रसिद्ध लोक कलाकारों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
नागौर। नागौर जिले के रियां बड़ी में केशरिया कंवर जी महाराज मंदिर परिसर में तेजाजी महाराज की वीरगाथाओं पर आधारित विशाल तेजा गायन कार्यक्रम हुआ। इसमें राजस्थानी लोकगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों से आए दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक कलाकार मानाराम चोयल और नानुराम बाजडोलिया ने तेजाजी महाराज की लोकगाथाओं को अपनी गायकी से जीवंत किया। उनकी प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और तालियों व जयकारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।
अनु सोलंकी डांसर, बुलबुल राजस्थानी और भगवती राजस्थानी ने पारंपरिक लोकगीतों पर राजस्थानी नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भरपूर आनंद लिया।
इस सांस्कृतिक आयोजन में तेजाजी महाराज की लोक परंपरा और राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। 'आपणी रियां बड़ी' की भावना के साथ क्षेत्र की एकजुटता भी इस कार्यक्रम में स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
कार्यक्रम में आरएलपी बीएलओ सुरेंद्र बेड़ा, पूर्व चेयरमैन गिरधारी लाल, मानाराम सामरिया, चैनाराम ककड़ावा, सुखदेव भाटी, रामनिवास डांगा, महेंद्र नाथ, मंगलाराम सामरिया, पुखराज ग्वाला और शिवराज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.