जन्माष्टमी पर शराब के नशे में तेज रफ्तार कार चालक गिरफ्तार
धानसा गांव के पास पुलिस ने जन्माष्टमी के दिन शराब के नशे में कार चालक को पकड़ा
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर धानसा गांव के पास शराब के नशे में तेज रफ्तार कार चलाने वाले अरविंद सिंह राव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस से पूछताछ के दौरान झगड़ा किया और शांति भंग करने की कोशिश की।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जालोर। धानसा गांव के पास कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शराब के नशे में तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रात करीब 10 से 11 बजे ग्रामीणों की सूचना पर मोदरान चौकी प्रभारी एएसआई पदम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने बताया कि जांच में कार चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी झगड़ा करने लगा और शांति भंग करने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जसवंतपुरा निवासी अरविंद सिंह राव को गिरफ्तार कर लिया। टीम में कांस्टेबल गणपत सिंह और राकेश पुनिया भी शामिल थे।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.