सांचौर के बीएससी नर्सिंग छात्रों को परीक्षा में बैठने से रोका गया
परीक्षा शुरू होने के बाद भी कई छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं मिले, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
जालोर। सांचौर के बी लाल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड टेक्नोलॉजी के बीएससी नर्सिंग द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के कई छात्रों को 3 सितंबर से शुरू हुई परीक्षाओं में बैठने के लिए आवश्यक एडमिट कार्ड नहीं मिले। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय को न भेजने का आरोप लगाया है।
छात्रों ने बताया कि द्वितीय सेमेस्टर में कुल 58 छात्र हैं, जिनमें से 10 से अधिक छात्र परीक्षा नहीं दे पाए हैं। चतुर्थ सेमेस्टर में कुल 60 छात्रों में से 35 ने परीक्षा दी है, जबकि 25 छात्र वंचित रह गए हैं। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने उनके परीक्षा फॉर्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज को नहीं भेजे। इस कारण उन्हें कोई स्पष्ट या लिखित सूचना भी नहीं मिली।
परेशान छात्र शुक्रवार को सांचौर के एडीएम प्रकाशचंद्र अग्रवाल से मिले और अपनी समस्या बताई।
छात्रों ने यह भी कहा कि कॉलेज में नाम के 40 से अधिक शिक्षक दिखाए गए हैं, लेकिन रोजाना केवल चार-पांच शिक्षक ही आते हैं। कई छात्रों ने नियमित कक्षाएं न होने की शिकायत वाइस प्रिंसिपल से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
छात्रों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उनका पूरा शैक्षणिक वर्ष खराब हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि जब उनके परिवार के सदस्य इस मामले में आवाज उठाए, तो कॉलेज के निदेशक बाबूलाल खिचड़ ने उन्हें दो साल खराब करने की धमकी दी।
एडमिट कार्ड जारी नहीं होने की शिकायत लेकर छात्राएं आई हैं। इनकी समस्या सुनकर कॉलेज प्रशासन से बात की है। विश्वविद्यालय में मेल भेज कर कोशिश की जाएगी कि इन वंचित छात्रों का एडमिट कार्ड जारी हो सके।
प्रकाशचंद्र अग्रवाल, सांचौर एडीएम
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.