भारत-अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज आज से शुरू
पहला मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा, जसप्रीत बुमराह वापसी पर
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू हो रही है। भारत की टीम में जसप्रीत बुमराह वापसी कर रहे हैं, जबकि अफगानिस्तान की ओर से स्पिनर राशिद खान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय अनुभव बढ़ाने का मौका है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज आज से शुरू हो रही है। पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी-20 टीम में वापसी कर रहे हैं और युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर भी निगाहें होंगी।
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 2 टेस्ट, 7 वनडे और 9 टी-20 मैच खेले गए हैं। अफगानिस्तान ने कभी इंटरनेशनल मैच में भारत को नहीं हराया है। दिल्ली में दोनों टीमें पहली बार टी-20 इंटरनेशनल में आमने-सामने होंगी। भारत ने 8 मुकाबले जीते हैं और एक मैच बेनतीजा रहा है।
भारतीय टीम के सामने प्लेइंग-11 के चयन को लेकर कई सवाल हैं। अभिषेक शर्मा का खेलना लगभग तय माना जा रहा है, जबकि उनके जोड़ीदार के रूप में संजू सैमसन खेलेंगे या वैभव सूर्यवंशी यह देखने वाली बात होगी। जिम्बाब्वे सीरीज में 19 गेंदों में फिफ्टी जड़ने वाले 15 साल के सूर्यवंशी ने नेट सेशन में लंबा अभ्यास किया है। दूसरी तरफ टी-20 वर्ल्ड कप के हीरो रहे संजू सैमसन भी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
ईशान किशन साल 2026 में भारत के सबसे सफल टी-20 बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 23 मैचों में 176.90 की स्ट्राइक रेट से 812 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह ने इस साल 19 मुकाबलों में 25 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 51 रन देकर 5 विकेट रहा है।
अफगानिस्तान को अपने ओपनर इब्राहिम जादरान से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वे इस साल 7 मैचों में 307 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर हैं। गेंदबाजी में टीम को स्पिनर राशिद खान से उम्मीदें होंगी। उनका साथ अजमतुल्लाह उमरजई देंगे, जो इस साल टीम के टॉप विकेट टेकर रहे हैं।
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है। छोटी बाउंड्री के कारण ज्यादा चौके-छक्के लगने की उम्मीद है। मैच के बढ़ने के साथ स्पिनरों को भी थोड़ी मदद मिल सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।
दिल्ली में शाम के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
भारत की टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं। अफगानिस्तान की टीम में रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जनत, शराफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, फजलहक फारूकी और नवीन-उल-हक हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- भारत-अफगानिस्तान के बीच अब तक कितने इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं?
- दोनों टीमों ने अब तक 2 टेस्ट, 7 वनडे और 9 टी-20 मैच खेले हैं।
- वीजअस्थान टीम के टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज कौन हैं?
- इब्राहिम जादरान इस साल 7 मैचों में 307 रन बनाए हैं, जबकि अजमतुल्लाह उमरजई टॉप विकेट टेकर हैं।
- क्या भारत की टीम में युवा खिलाड़ियों को मैदान पर मौका मिलेगा?
- हां, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के बीच प्लेइंग-11 में जगह पाने की लड़ाई है।
- मौसम की स्थिति कैसे रहेगी मुकाबले के दौरान?
- दिल्ली में शाम के समय साफ मौसम रहने का अनुमान है और तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.