हिमाचल में रेडियोग्राफर के 58 पदों का परिणाम घोषित
337 उम्मीदवारों में से 302 ने परीक्षा दी, 105 दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने रेडियोग्राफर के 58 पदों का परिणाम घोषित कर दिया है और दस्तावेज सत्यापन के लिए 105 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। दस्तावेज सत्यापन 15 सितंबर को होगा और इसका विस्तृत शेड्यूल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने रेडियोग्राफर के 58 पदों का परिणाम घोषित किया है। अब 105 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है।
रेडियोग्राफर के 58 पदों में सामान्य वर्ग के 20, सामान्य ईडब्ल्यूएस के आठ, सामान्य डब्ल्यूईएसएम के चार, ओबीसी सामान्य के छह, ओबीसी बीपीएल के चार, एससी सामान्य के आठ, एससी बीपीएल के तीन, एससी डब्ल्यूईएसएम और डब्ल्यूएफएफ के एक-एक, एसटी सामान्य के दो और एसटी बीपीएल का एक पद शामिल है।
दस्तावेज सत्यापन 15 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से आयोग के परिसर में शुरू होगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल पात्रता दस्तावेज, दो-दो सेट स्वप्रमाणित प्रतियां, पहचान पत्र और डाउनलोड किए गए आवेदन पत्र की प्रति साथ लानी होगी।
दस्तावेज सत्यापन का विस्तृत शेड्यूल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर भी सूचना दी जाएगी।
यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
रेडियोग्राफर के 58 पदों के लिए 337 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 302 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी
डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, राज्य चयन आयोग हमीरपुर
यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा
सचिव, राज्य चयन आयोग हमीरपुर
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.