चूरू में नेपाली युवती से छेड़छाड़, पुलिस ने की जांच शुरू
मजदूरी के सिलसिले में रह रहे परिवार ने थाने में दी शिकायत, सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिखा
चूरू में एक नेपाली युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
चूरू। चूरू थाना इलाके में रहने वाले एक नेपाली परिवार ने अपनी 20 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस को दी है। परिवार मजदूरी के लिए चूरू में रहता है और घटना के बाद पीड़ित परिवार खौफ में है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थानाधिकारी इंद्रलाल महर्षि ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि कुछ परिवार मजदूरी के सिलसिले में चूरू में रहते हैं। पीड़िता के परिवार के बाहर जाने के दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति घर पर आया और अकेली युवती को बातों में उलझाकर साथ चलने को कहा।
युवती ने मना किया तो आरोपी ने पानी पिलाने का बहाना बनाया। जब वह पानी लेने गई तो आरोपी उसके पीछे आ गया और अकेली देखकर उससे छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने शोर मचाते हुए घर से बाहर दौड़कर मदद मांगी।
यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई है, जिसमें आरोपी गलत हरकत करता नजर आ रहा है और युवती मदद की गुहार लगा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- छेड़छाड़ की घटना कब हुई?
- घटना की सटीक तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन पुलिस जांच जारी है।
- युवती ने कैसे मदद मांगी?
- युवती ने शोर मचाते हुए घर से बाहर दौड़कर मदद मांगी।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.