हनुमानगढ़ के जनानिया स्कूल को भामाशाहों का सहयोग
ऑफिस टेबल, बड़ी अलमारी और पंखे मिलने से पढ़ाई का माहौल बेहतर
हनुमानगढ़ के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल जनानिया को भामाशाहों और ग्रामीणों ने ऑफिस टेबल, अलमारी और पंखे उपलब्ध कराए हैं। इस सहयोग से स्कूल में पढ़ाई के लिए सुविधाएं बेहतर होंगी और शैक्षणिक सामग्री व्यवस्थित रखी जा सकेगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल जनानिया में भामाशाहों और ग्रामीणों का सहयोग लगातार जारी है। स्कूल को ऑफिस टेबल, एक बड़ी अलमारी और दो पंखे उपलब्ध कराए गए हैं। इससे बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा।
स्कूल परिवार ने भामाशाह चाणण तंवर के बेटे विनोद तंवर के सरकारी नौकरी में चयन की खुशी में ऑफिस टेबल भेंट करने पर आभार जताया। पूजा महंत ने स्कूल की लाइब्रेरी के बेहतर संचालन के लिए बड़ी अलमारी दी, जिससे पुस्तकों और शैक्षणिक सामग्री को व्यवस्थित रखने में सुविधा होगी। पदमपुरा की प्राध्यापक पूनम छींपा ने दो पंखे देने की घोषणा की।
प्रधानाध्यापक संजय सहारण, शारीरिक शिक्षक सरजीत जाखड़, रीतू जांगिड़, शारदा तंवर, कंचन छींपा, अनीता गाट, लाली ज्याणी, चाणण तंवर और सुभाष बेनीवाल सहित अन्य लोग इस मौके पर मौजूद रहे। स्कूल परिवार ने सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की उम्मीद जताई।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- भामाशाह विनोद तंवर कौन हैं?
- विनोद तंवर भामाशाह चाणण तंवर के बेटे हैं, जिन्हें सरकारी नौकरी मिली है।
- स्कूल को मिलने वाले फर्नीचर से क्या लाभ होगा?
- फर्नीचर से पढ़ाई का वातावरण बेहतर होगा और शैक्षणिक सामग्री व्यवस्थित होगी।
- पंखे किसने दिये और कितने हैं?
- पदमपुरा की प्राध्यापक पूनम छींपा ने दो पंखे देने की घोषणा की।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.