सलूंबर में गुजरात से आई विशाल गणेश प्रतिमा का भव्य स्वागत
शोभायात्रा और दही हांडी प्रतियोगिता के साथ गणपति महोत्सव की शुरुआत
सलूंबर। सलूंबर में शुक्रवार देर रात गुजरात से मंगाई गई विशाल गणेश प्रतिमा का भव्य स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से प्रतिमा का अभिनंदन किया। गणपति महोत्सव की शुरुआत लव-कुश स्कूल की झांकी सहित शोभायात्रा से हुई।
शोभायात्रा गार्डन चौराहा, चुंगी नाका, बस स्टैंड, गांधी चौक, होली चौक और आजाद मोहल्ले से होकर सत्यनारायण मंदिर के पास पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर भगवान गणेश का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर युवा और श्रद्धालु झूमते रहे। बस स्टैंड पर आतिशबाजी ने माहौल को उत्साह से भर दिया।
दही हांडी उत्सव भी महोत्सव का आकर्षण बना। युवाओं की टोलियों ने मटकी फोड़ने के कई प्रयास किए और अंततः मटकी फोड़कर जयकारों के साथ खुशी जताई। सिद्धिविनायक ग्रुप ने गुजरात से विशेष रूप से तैयार करवाई गई यह विशाल प्रतिमा सलूंबर में मंगवाई है। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से नगर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। देर तक पूरे शहर में गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे और भक्ति व उल्लास का माहौल बना रहा।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.