कांडला हाईवे पर बस-कार की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर घायल
सिरोही जिले में दोपहर को हुए हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
सिरोही जिले के रेवदर में कांडला हाइवे पर एक दुर्घटना में गुजरात रोडवेज की बस और कार की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे पर दुर्घटनाओं और बड़े वाहनों की तेज गति को लेकर रोष व्यक्त किया है और प्रशासन को 9 सितंबर से पहले रूट डायवर्ट करने की चेतावनी दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सिरोही। सिरोही जिले के रेवदर में कांडला हाइवे पर गुजरात रोडवेज की बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया।
हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह ने बताया कि अहमदाबाद की ओर जा रही बस और कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मंडार के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस के पहुंचने तक बस पूरी तरह खाली हो चुकी थी। हादसे के बाद बेकाबू गाड़ियां स्कूल के गेट से नहीं टकराईं, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। हादसे वाली जगह के पास स्कूल की बसें भी पार्क होती हैं।
हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों और भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 9 सितंबर से पहले इस मार्ग से बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट नहीं किया गया, तो वे आगामी नगरपालिका चुनावों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.