ब्यावर में दिव्यांगजनों ने निकाली मतदान जागरूकता रैली
रैली में स्कूल छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवी संस्थाओं ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा
ब्यावर में नगर निगम चुनाव-2026 के लिए मतदान जागरूकता बढ़ाने हेतु दिव्यांगजनों द्वारा एक रैली आयोजित की गई, जिसमें छात्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस रैली का उद्देश्य शत-प्रतिशत मतदान को सुनिश्चित करना और मतदाताओं को जाति, धर्म या लालच से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का सही तरीके से प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना था।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
ब्यावर। ब्यावर में नगरीय आम चुनाव-2026 को लेकर दिव्यांगजनों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को मतदान जागरूकता रैली निकाली गई। स्वीप अभियान के तहत आयोजित इस रैली में स्कूलों के छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और स्काउट-गाइड के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
रैली सुबह 11 बजे चांग गेट से शुरू होकर बाजार से होते हुए अजमेरी गेट पर समाप्त हुई। इसमें शामिल प्रतिभागियों ने मतदान के महत्व को लेकर संदेश दिए और अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। दिव्यांगजनों की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र में हर वोट महत्वपूर्ण है और मतदान का अधिकार सभी नागरिकों के लिए समान है।
प्रतिभागियों ने बिना किसी लालच, जाति या धर्म के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। रैली के अंत में चांग गेट पर सभी ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान का संकल्प लिया।
रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया, उपखण्ड अधिकारी जयपाल सिंह राठौड़, स्वीप प्रकोष्ठ के सह प्रभारी विशाल सिंह सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा और उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग नितेश यादव सहित स्वीप टीम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
स्वयंसिद्धा आश्रम, स्काउट-गाइड, एनसीसी और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी रैली में भाग लिया। बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और स्कूली छात्र-छात्राओं की मौजूदगी ने रैली को व्यापक स्वरूप दिया और शहरवासियों तक मतदान जागरूकता का संदेश पहुंचाया।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.