हनुमानगढ़ में मतदान केंद्र पर प्रत्याशियों के बीच विवाद
सुरेशिया इलाके में दो प्रत्याशियों के बीच झड़प से मतदान प्रभावित हुआ
हनुमानगढ़ के सुरेशिया इलाके में नगर निकाय चुनाव के दौरान दो प्रत्याशियों के बीच विवाद और झड़प हुई, जिससे कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित हुआ। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर मतदान केंद्र बंद कर दिया और अतिरिक्त पुलिसबल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ के सुरेशिया इलाके में नगर निकाय चुनाव के दौरान बूथ संख्या 129 और 130 के पास दो प्रत्याशियों के बीच विवाद हो गया। झड़प के बाद मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई, जिससे कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई।
मतदान केंद्र पर दोनों प्रत्याशियों के बीच आपसी विवाद की सूचना मिली। विवाद बढ़ने पर एक प्रत्याशी ने दूसरे पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों पक्षों में तीखी झड़प हो गई, जिसमें एक व्यक्ति पर ईंट से हमला किए जाने की सूचना भी सामने आई।
घटना के बाद मतदान केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एहतियातन बूथ के मुख्य दरवाजे बंद कर दिए। सूचना पर डीएसपी मीनाक्षी और सीआई रामचंद्र कस्वां भारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ को हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया।
फिलहाल मतदान शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से चल रहा है। पूरे सुरेशिया क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और उपद्रव की आशंका को देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी रख रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- विवाद के बाद मतदान प्रक्रिया कैसी रही?
- कुछ देर के लिए प्रभावित हुई, लेकिन बाद में शांतिपूर्ण ढंग से चली।
- पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए क्या कदम उठाए?
- पुलिसकर्मियों ने बूथ के मुख्य दरवाजे बंद किए और भारी पुलिस जाप्ता भेजा।
- झड़प किस कारण से शुरू हुई थी?
- दो प्रत्याशियों के बीच आपसी विवाद से।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.