धीरेंद्र शास्त्री ने स्वरा भास्कर को जौहर पर जवाब दिया
बाबा बागेश्वर ने नवरात्रि में नॉनवेज न बिकने की अपील की
पश्चिम बंगाल में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के जौहर संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जौहर बहादुरी और समर्पण है, कायरता नहीं। उन्होंने नवरात्रि के दौरान हिंदुओं से लव जिहाद से बचने और देवी की प्रतिमा के आसपास नॉनवेज न बिकने का आग्रह किया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
पश्चिम बंगाल में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के जौहर संबंधी बयान पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि जौहर कायरता नहीं, बहादुरी है और धर्मविरोधी इसे कभी नहीं समझ सकते।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हावड़ा के लिलुआ वर्कशॉप मैदान में आयोजित भव्य हनुमत कथा के दूसरे दिन मंच से दो बड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "जौहर वीरता, समर्पण और अपने पति के प्रति अर्पण है। किसी को बुरा लगे तो लगे। जो लोग धर्मविरोधी हैं, वे जौहर, संस्कृति और मर्यादा को कभी नहीं समझ सकते।" उन्होंने स्वरा भास्कर के बयान पर कहा, "कुछ लोग ऐसे हैं जो भैया को सैया बना लेते हैं, वे जौहर के बारे में क्या जानेंगे।" शास्त्री ने स्पष्ट किया कि अगर उनकी बातों से किसी को ठेस पहुंचती है तो पहुंचती रहे, वे जब तक जीवित रहेंगे, सत्य ही बोलेंगे।
बाबा बागेश्वर ने पश्चिम बंगाल के हिंदुओं से अपील की कि इस नवरात्रि में वे लव जिहाद से मुक्त करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में मां की प्रतिमा के दर्शन के साथ अपनी मां में भी मां दुर्गा के स्वरूप का आदर करें। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार की नवरात्रि में भले ही देवी की प्रतिमा स्थापित न करें, लेकिन प्रतिमाओं के आसपास नॉनवेज नहीं बिकना चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- स्वरा भास्कर के बयान पर उनका क्या जवाब था?
- शास्त्री ने कहा कि कुछ लोग जौहर की महत्ता को नहीं समझते और इसके बारे में जानना चाहते हैं तो वे नहीं जानते।
- शास्त्री ने नवरात्रि के दौरान किन नियमों का पालन करने को कहा?
- उन्होंने कहा कि देवी की प्रतिमा आसपास नॉनवेज नहीं बिकना चाहिए, और इस बार प्रतिमा स्थापित न भी करें तो माँ दुर्गा के स्वरूप का आदर करें।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.