स्वरा भास्कर ने जौहर बयान का गलत अनुवाद कर फैलाए जाने पर सफाई दी
अभिनेत्री ने कहा, उनके शब्दों को समझे बिना सोशल मीडिया पर गलत तरीके से पेश किया गया
जयपुर। जयपुर में अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने जौहर को लेकर अपने बयान को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके अंग्रेजी में दिए गए बयान का गलत अनुवाद कर सोशल मीडिया पर फैलाया गया। स्वरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो जारी कर अपने शब्दों का सही अर्थ समझाया।
स्वरा भास्कर ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि रानी पद्मावती या जौहर करने वाली महिलाएं कायर थीं। उन्होंने कहा, "मेरी बात को गलत तरीके से अनुवादित कर एक झूठ फैलाया जा रहा है। अगर लोगों को भाषा समझ नहीं आती, तो उन्हें झूठे दावे फैलाने के बजाय यह पूछना चाहिए कि मैंने वास्तव में क्या कहा था।" उन्होंने ट्रोलर्स और मीडिया चैनलों को भी जवाब दिया कि वे सही बात पर ध्यान दें।
अभिनेत्री ने बताया कि एक कार्यक्रम के दौरान उनसे संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के जौहर दृश्य को लेकर सवाल पूछा गया था। उनका सवाल इस बात पर था कि क्या ऐसी फिल्म बनानी चाहिए जिसमें यह संदेश जाए कि एक औरत की शारीरिक पवित्रता उसकी जिंदगी से ज्यादा मूल्यवान है। उन्होंने कहा, "क्या हमें यह संदेश देना चाहिए कि बलात्कार पीड़ित महिलाओं के लिए जीवन जीना बुरी बात है?" स्वरा ने कहा कि फिल्म का वह दृश्य किसी बलात्कार पीड़िता को यह महसूस करा सकता है कि उसने आत्महत्या न करके गलती की।
उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपने वीडियो क्लिप का गलत और भ्रामक अनुवाद किए जाने की निंदा की। स्वरा ने कहा, "किसी भाषा को समझे बिना उसका गलत अनुवाद कर लोगों को भड़काना सही नहीं है।" उन्होंने बलात्कार की बढ़ती समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि हम एक फलती-फूलती बलात्कार संस्कृति के बीच रहते हैं और महिलाओं की जीने की इच्छा को कम नहीं आंका जाना चाहिए।
स्वरा ने अपने बयान का अंत इस बात से किया कि जो लोग उन्हें गालियां देना चाहते हैं, वे शौक से दें, लेकिन कम से कम सही बात पर दें। उन्होंने कहा, "मैं बहुत स्पष्ट रूप से यह कहना चाहती हूं कि मैंने कतई ऐसा नहीं कहा कि रानी पद्मावती या उनके साथ जौहर करने वाली महिलाएं कायर थीं।"
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.