कोटा के गणेश पाल मंदिर में भक्त रजिस्टर में लिखते हैं शादी की मुराद
यहां भगवान गणेश से मनचाहा जीवनसाथी मांगने के लिए नाम से लेकर पूरा बायोडाटा दर्ज किया जाता है
राजस्थान के कोटा स्थित गणेश पाल मंदिर में भक्त अपनी शादी और अन्य मनोकामनाएं एक रजिस्टर में लिखते हैं, जिसमें वे अपने व्यक्तिगत विवरण और इच्छित जीवनसाथी की जानकारी दर्ज कराते हैं। मंदिर के पुजारी और व्यवस्थापक के अनुसार, इस रजिस्टर में दर्ज कई इच्छाएं पूरी हो चुकी हैं और यह लोगों की आस्था का प्रतीक बन चुका है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
कोटा। राजस्थान के कोटा शहर में स्थित गणेश पाल मंदिर आस्था का अनूठा केंद्र है, जहां भक्त अपनी मनोकामनाएं रजिस्टर में लिखकर भगवान गणेश से पूरी होने की प्रार्थना करते हैं। इस मंदिर में शादी और अच्छे जीवनसाथी की मुरादें सबसे अधिक दर्ज होती हैं।
मंदिर के पुजारी हर्षवर्धन गौतम बताते हैं कि श्रद्धालु अपनी समस्याएं लेकर यहां आते हैं और रजिस्टर के पन्नों पर अपनी मनोकामनाएं लिखकर भगवान गणेश के चरणों में समर्पित करते हैं। कोई अच्छी नौकरी की कामना करता है तो कोई कारोबार में तरक्की की प्रार्थना करता है।
शादी की मुरादें लिखने का तरीका यहां अनोखा है। युवक या युवती अपनी शादी की इच्छा के साथ पूरा बायोडाटा दर्ज कराते हैं, जिसमें नाम, पता, उम्र, शैक्षणिक योग्यता और मनचाहे जीवनसाथी की जानकारी शामिल होती है। यह रजिस्टर मंदिर की खास पहचान बन चुका है और लोगों का मानना है कि इससे भगवान गणेश जल्दी शादी के योग बना देते हैं।
मंदिर व्यवस्थापक सुरेंद्र कुमार के अनुसार, इस रजिस्टर में न केवल अधूरी इच्छाएं, बल्कि उन सैकड़ों लोगों की आस्था और सफलता की कहानियां भी दर्ज हैं, जिनकी मनोकामनाएं पूरी हुई हैं। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और भगवान को प्रसाद चढ़ाते हैं।
स्थानीय लोग गणेश पाल को 'शादी वाले गणेश' और 'मनोकामना सिद्ध गणेश' के नाम से पुकारते हैं। यहां आने वाले हर श्रद्धालु की भगवान में गहरी आस्था है और उनका मानना है कि सच्चे विश्वास से उम्मीद कभी नहीं टूटती। लोग अपनी मुरादें लिखकर आशीर्वाद लेकर लौट जाते हैं।
एक नवविवाहित दंपती ने कहा, "उन्होंने भी इसी रजिस्टर में अपनी शादी की मुराद लिखी थी, जो भगवान गणेश की कृपा से पूरी हो गई।" यह मुरादों वाला रजिस्टर इस ऐतिहासिक मंदिर में आस्था का बड़ा प्रतीक बन चुका है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- गणेश पाल मंदिर में मनोकामनाएं कैसे लिखी जाती हैं?
- श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं रजिस्टर के पन्नों पर लिखकर भगवान के चरणों में समर्पित करते हैं।
- शादी की मुराद लिखते समय क्या जानकारी देना जरूरी है?
- युवा या युवती को अपना नाम, पता, उम्र, शैक्षणिक योग्यता और मनचाहे जीवनसाथी की जानकारी देनी होती है।
- स्थानीय लोग गणेश पाल को क्या नाम देते हैं?
- इन्हें 'शादी वाले गणेश' और 'मनोकामना सिद्ध गणेश' के नाम से बुलाते हैं।
- गणेश पाल मंदिर की खास पहचान क्या है?
- यह मुरादों वाला रजिस्टर मंदिर की आस्था और लोगों की सफलताओं का बड़ा प्रतीक बन चुका है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.