बाड़मेर में नकली नोट देकर भागे बदमाश, पुलिस ने नाकाबंदी कर तीन युवकों को रोका
रामसर इलाके के पेट्रोल पंप पर नकली नोट देकर भागने वाले आरोपियों को पुलिस ने डिटेन किया
बाड़मेर जिले के रामसर थाना इलाके में एक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के बाद नकली नोट देने का मामला सामने आने पर पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया और उनके पास से करीब डेढ़ लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए। पुलिस नकली नोटों की जांच कर रही है और मामले में और जानकारियां जुटा रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बाड़मेर। बाड़मेर जिले के रामसर थाना इलाके में बुधवार रात बिना नंबर वाली क्रेटा कार से पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के बाद नकली नोट देने का मामला सामने आया। पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी कर तीन युवकों को डिटेन किया और उनके पास से डेढ़ लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए।
पेट्रोल पंप मालिक जयपाल पूनिया ने बताया कि बुधवार रात ब्लैक कलर की बिना नंबर वाली क्रेटा कार बालाजी पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर आई थी। कार में सवार लोगों ने 2 हजार 2 सौ 10 रुपए के डीजल का भुगतान नकली नोटों से किया।
नोट हाथ में लेते ही पता चल गया था कि इनमें गड़बड़ी है। उन्होंने अपनी प्राइवेट गाड़ी से अपने पिता और भाई के साथ उस क्रेटा कार का पीछा किया, लेकिन कार सवार लोग तेज रफ्तार से वहां से भाग गए।
पेट्रोल पंप मालिक ने तुरंत रामसर पुलिस को सूचना दी। गडरारोड थानाधिकारी मुकनदान ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी करवाई।
नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की क्रेटा कार को रोक लिया गया। कार में सवार तीन युवकों को पुलिस ने डिटेन किया। उनकी तलाशी लेने पर करीब डेढ़ लाख रुपए के नकली नोट मिले।
पुलिस के अनुसार, अभी नकली नोटों की जांच जारी है। आसपास के लोगों को भी मामले की जानकारी दी गई है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.