सादड़ा के खेत की डिग्गी में मगरमच्छ गिरा, तीन दिन तक चला रेस्क्यू
वन विभाग की टीम ने शिकार के लालच से जाल में फंसा कर मगरमच्छ को बचाया
पाली जिले के सादड़ा गांव में एक मगरमच्छ खेत की डिग्गी में गिर गया, जिसकी सूचना पाकर वन विभाग की टीम ने तीन दिन तक प्रयास कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को लाटाड़ा बांध के पानी वाले क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
पाली। पाली जिले के कुम्भलगढ़ अभयारण्य के ईको-सेंसिटिव जोन में सादड़ा गांव के पास खेत की डिग्गी में एक मगरमच्छ गिर गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने तीन दिन तक लगातार प्रयास कर मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाला।
मगरमच्छ के डिग्गी में गिरने की सूचना सादड़ा निवासी किसान कुलदीपसिंह ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वनकर्मी ईश्वरसिंह चौहान, सतीश प्रजापत और अजित विश्नोई मौके पर पहुंचे। उनके साथ टाइगर रेस्क्यू दल के रफीक पठान, मनोहर मीणा, हितेश और ललित राव भी मौजूद रहे।
डिग्गी में पानी काफी गहरा था और मगरमच्छ बार-बार अपनी जगह बदल रहा था। टीम ने कई बार जाल डालकर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ जाल में नहीं फंसा। लगातार प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर टीम ने गुरुवार को रणनीति बदली।
गुरुवार को रेस्क्यू टीम ने जाल में शिकार डालकर मगरमच्छ को अपनी ओर आकर्षित किया। शिकार के लालच में मगरमच्छ जाल के पास पहुंचा और उसमें फंस गया। इसके बाद टीम के सदस्यों ने पूरी सावधानी बरतते हुए मगरमच्छ को डिग्गी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को पास के लाटाड़ा बांध के पानी वाले क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया, जहां उसे प्राकृतिक वातावरण मिलेगा और वह स्वतंत्र रूप से विचरण कर सकेगा।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.