गेटवे ऑफ इंडिया के पास फेरी बोट खराब, 38 लोग सुरक्षित बचाए गए
अरब सागर में ‘अनवारी’ फेरी बोट में तकनीकी खराबी के बाद तेज रेस्क्यू ऑपरेशन
गुरुवार रात गेटवे ऑफ इंडिया के पास ‘अनवारी’ फेरी बोट तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। 38 सवार लोगों को, जिसमें 34 यात्री और 4 क्रू मेंबर शामिल थे, सुरक्षित बचा लिया गया। मुंबई पुलिस ने तकनीकी खराबी की शुरुआती जांच की पुष्टि की है और सुरक्षा मानकों की विस्तृत जांच की जाएगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
गुरुवार रात करीब 8:30 बजे गेटवे ऑफ इंडिया के पास अरब सागर में ‘अनवारी’ नाम की फेरी बोट खराब हो गई। बोट में सवार 38 लोगों को समुद्र से सुरक्षित निकाल लिया गया। मुंबई पुलिस ने शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी की बात कही है।
‘अनवारी’ फेरी बोट गेटवे ऑफ इंडिया से लगभग आधे घंटे की समुद्री सैर कराती है। गुरुवार रात यह बोट सैर पूरी कर वापस लौट रही थी, जब समुद्र में करीब 1.5 नॉटिकल मील दूर अचानक काम करना बंद कर दिया। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई।
क्रू मेंबर ने तुरंत कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस हरकत में आई और स्थिति का जायजा लिया। पास में मौजूद फेरी ऑपरेटरों को अलर्ट किया गया। कुछ ही मिनटों में ‘आजाद हिंद’ नाम की फेरी बोट मौके पर पहुंची और खराब हुई ‘अनवारी’ को रस्सी से बांधकर गेटवे ऑफ इंडिया जेट्टी की ओर खींचना शुरू किया गया।
इस दौरान बोट में सवार यात्री डरे-सहमे नजर आए। पुलिस, फेरी ऑपरेटर और क्रू मेंबर के बीच बेहतर तालमेल के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से पूरा हुआ। सभी 34 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित किनारे पर लाया गया। रात करीब 9:30 बजे सभी 38 लोगों को सुरक्षित उतार लिया गया।
मुंबई पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में बोट में तकनीकी खराबी की बात सामने आई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और फेरी के फिटनेस व सुरक्षा मानकों की भी जांच होगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.