डूंगरपुर में कांग्रेस ने आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप
कांग्रेस ने विकास कार्यों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की
डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव के दौरान कांग्रेस ने आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा है कि नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्य जारी हैं। कांग्रेस ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत कर इन कार्यों की जांच और उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
डूंगरपुर। डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी ने शहर में आचार संहिता के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद भी नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्य जारी हैं।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष और डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा की अगुवाई में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पीसीसी प्रदेश प्रवक्ता डॉ. शंकर यादव समेत कई कांग्रेसी नेता कलेक्ट्रेट पर इकट्ठा हुए। उन्होंने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद भी शहर के अलग-अलग वार्डों और इलाकों में नए निर्माण, सड़क निर्माण, जेसीबी मशीनों से सफाई और अन्य विकास कार्य हो रहे हैं।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इन कार्यों के दौरान संबंधित भाजपा प्रत्याशी मौके पर मौजूद रहकर अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दे रहे हैं और अपनी देखरेख में काम करवा रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि सरकारी मशीनरी और नगर परिषद के संसाधनों का चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
कांग्रेस ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है और मांग की है कि आचार संहिता के दौरान शुरू किए गए सभी नए निर्माण, सड़क निर्माण और सफाई कार्यों की जांच की जाए। साथ ही यह भी देखा जाए कि ये काम कब मंजूर हुए थे, कब से प्रस्तावित थे और आचार संहिता लागू होने के बाद क्यों शुरू किए गए।
अगर आचार संहिता उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित भाजपा प्रत्याशी, नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
डॉ. शंकर यादव ने कहा, "नगर परिषद क्षेत्र में अभी आदर्श आचार संहिता लागू है।"
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.