कलेक्टर ने मतदान सामग्री केंद्र का निरीक्षण कर तैयारियों के निर्देश दिए
बारां में जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मतदान व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लिया
बारां। बारां में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने शुक्रवार को गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में मतदान सामग्री वितरण, संग्रहण और मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और बारिश के मद्देनजर सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर असावा ने कॉलेज के कक्षों का निरीक्षण करते हुए बैरिकेटिंग, टेंट व्यवस्था, पार्किंग स्थल, पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्ट्रांग रूम और कम्यूनिकेशन कनेक्टिविटी सहित सभी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने रविवार को मतदान में उपयोग होने वाली ईवीएम की कमिशनिंग सतर्कता से करने को कहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक अन्दासु, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भंवरलाल जनागल और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अन्दासु ने सीसवाली क्षेत्र में चुनाव की सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम, मॉडल स्कूल और कई मतदान केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखें ताकि निष्पक्ष मतदान हो सके। इसके बाद उन्होंने सीसवाली थाने में पुलिस स्टाफ के साथ बैठक कर संवेदनशील मतदान केंद्रों, पुलिस गश्त और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के जरूरी निर्देश दिए।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.