अजमेर शरीफ जा रही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, 33 घायल
मुर्शिदाबाद के 59 जायरीन की बस गया में हादसे के बाद सुरक्षित रुकी, चालक फरार
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से अजमेर शरीफ जा रही बस शुक्रवार तड़के गया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें 33 लोग घायल हुए। घायलों का इलाज बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मगध मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है, जबकि हादसे के बाद बस का चालक और खलासी फरार हैं। गोखुला पुल पर हाल के दिनों में कई सड़क हादसे हो चुके हैं, और स्थानीय लोग वहां सुरक्षात्मक चिन्ह लगाने की मांग कर रहे हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से अजमेर शरीफ जा रहे 59 जायरीन की बस शुक्रवार तड़के गया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 33 लोग घायल हुए, जिनमें से एक महिला को गंभीर चोटों के कारण मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
रेजानतुल शेख ने बताया कि रातभर सफर के बाद शुक्रवार की भोर करीब पांच बजे अचानक बस अनियंत्रित होने लगी। यात्रियों के अनुसार बस कुछ देर तक कभी सड़क के एक तरफ तो कभी दूसरी तरफ जाती रही। वे बताते हैं कि अगर बस कुछ कदम और आगे बढ़ जाती तो सीधे गोखुला पुल में गिर सकती थी।
बस अंततः डिवाइडर पर चढ़ते हुए पुल के छोर पर जाकर रुकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बस के डगमगाते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग मौत को सामने देखकर अल्लाह को याद करते हुए दुआएं पढ़ने लगे।
मुर्शिदाबाद जिले के बोअंत थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले सभी जायरीन गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अपने घरों से अजमेर शरीफ के लिए रवाना हुए थे।
घायलों का उपचार बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सबीबुल हक की देखरेख में किया गया। गंभीर रूप से घायल जमातुन बीबी को बेहतर उपचार के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है।
हादसे के बाद सभी जायरीन फिलहाल बाराचट्टी सीएचसी तथा थाना के अंडरपास में चटाई बिछाकर रुके हुए हैं। बस पहुंचने के बाद सभी जायरीन को वापस मुर्शिदाबाद भेजा जाएगा।
हादसे के बाद बस का चालक और खलासी फरार बताए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर गोखुला नदी पुल के डिवाइडर से बस टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क पर तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस भी आई।
घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी के हालात बने और एक लेन पर गाड़ियों का परिचालन कुछ देर के लिए बाधित रहा। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन से हटाकर यातायात बहाल किया गया।
घायलों में मुर्शिदाबाद के कई निवासी शामिल हैं, जिनमें जुमातून बीबी के हाथ में फ्रैक्चर है जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
गोखुला पुल पर पिछले 40 दिनों में चार सड़क हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को डिवाइडर के समीप सांकेतिक बोर्ड लगाना चाहिए ताकि रात में वाहन चालकों को सड़क की स्थिति समझने में दिक्कत न हो।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.