आबूरोड में ब्राह्मण समाज ने चुनाव में उपेक्षा का विरोध किया
भाजपा-कांग्रेस जिला अध्यक्षों के पुतले जलाकर जताई नाराजगी
आबूरोड में ब्राह्मण समाज ने नगर पालिका चुनावों में उपेक्षा के विरोध में प्रदर्शन किया, आरोप लगाते हुए कि उन्हें पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। समाज ने भाजपा और कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के पुतले जलाकर विरोध जताया और चुनावों में उनकी भूमिका को नजरअंदाज करने पर नाराजगी व्यक्त की।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सिरोही। आबूरोड शहर में ब्राह्मण समाज ने नगर पालिका चुनाव में उपेक्षा का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों पर समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं देने पर नाराजगी जताई।
ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में उनकी लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे समाज में काफी नाराजगी है। आबूरोड में ब्राह्मण समाज के 10 हजार से अधिक मतदाता हैं, जो शहर के हर वार्ड में जीत-हार में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
समाज के लोगों ने भाजपा और कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के पुतले जलाकर विरोध जताया। यह प्रदर्शन परशुराम भवन में हुई एक बैठक के बाद हुआ, जिसमें समाजबंधुओं ने दोनों दलों पर टिकट न मिलने की बात कही। बैठक के दौरान तहसीलदार समेत प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।
अधिकारियों ने चुनाव आचार संहिता और प्रक्रिया का हवाला देते हुए पुतला दहन कार्यक्रम दो दिन बाद करने का निवेदन किया, लेकिन समाज ने सर्वसम्मति से उसी दिन विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया। धर्मशाला परिसर में दोनों जिला अध्यक्षों के पुतले जलाए गए।
समाज ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुटता दिखाने का संकल्प लिया और राजनीतिक दलों को अपनी ताकत का एहसास कराने की बात कही। समाजबंधु अपनी राजनीतिक निष्ठा के अनुसार दोनों दलों के लिए लगातार काम करते रहे हैं, फिर भी इस बार उन्हें उपेक्षा का सामना करना पड़ा।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.