मनोरंजन 2 MIN READ

बिग बॉस 16 : एमसी स्टेन की धमकी के बाद शालीन के माता-पिता ने लिखा ओपन लेटर

मुंबई, 22 दिसंबर ()। रियालिटी शो बिग बॉस 16 की प्रतियोगी शालिन भनोट के माता-पिता ने उनके बेटे को रैपर एमसी स्टेन द्वारा मिली धमकियों पर बिग बॉस के निर्माताओं को एक खुला पत्र लिखा है।
AI सार

रियालिटी शो बिग बॉस 16 के प्रतिभागी शालिन भनोट के माता-पिता ने एमसी स्टेन द्वारा शालिन को दी गई धमकियों के खिलाफ शो के निर्माताओं को एक खुला पत्र लिखा है। इस पत्र में शालिन के माता-पिता ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर उनके बेटे को मिली जान से मारने की धमकियों पर चिंता व्यक्त की और शालिन की सुरक्षा और खुशी की प्राथमिकता की बात की है।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

बिग बॉस 16 : एमसी स्टेन की धमकी के बाद शालीन के माता-पिता ने लिखा ओपन लेटर
निहारिका टाइम्स

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

मुंबई, 22 दिसंबर ()। रियालिटी शो बिग बॉस 16 की प्रतियोगी शालिन भनोट के माता-पिता ने उनके बेटे को रैपर एमसी स्टेन द्वारा मिली धमकियों पर बिग बॉस के निर्माताओं को एक खुला पत्र लिखा है।

दरअसल यह पूरा मामला तब शुरु हुआ जब एमसी स्टेन ने टीना दत्ता को नोमिनेट किया और इसी बीच शालिन और एमसी स्टैन के बीच लड़ाई हो गई। इसी दौरान रैपर ने शालिन को धमकी दे दी।

अब इस मामले को लेकर शालिन के माता-पिता ने इंस्टाग्राम पर पत्र साझा किया, जो इस प्रकार है, नमस्ते और धन्यबाद, हमारे बेटे शालिन पर आप सभी के प्यार के लिए। शालिन ने इस अद्भुत यात्रा के लिए साइन अप किया है, जिसमें बहुत सारी चुनौतियां हैं।

हमें यकीन है कि वह दिलों और प्यार के विजेता के रूप में उभर कर सामने आएंगे। हालांकि, हम चिंतित भी हैं। कल रात, हमारे बेटे को राष्ट्रीय टेलीविजन पर जान से मारने की धमकियां मिलते देखना चिंताजनक रहा।

एपिसोड के बाद, धमकियों का आना जारी है और हमें आश्चर्य है कि यह कैसे ठीक है? यह एक रियलिटी शो है लेकिन अंत में यह मनोरंजन के लिए है। हम इस सब में जीवन और मृत्यु की धमकी क्यों ला रहे हैं? हमारा परिवार वास्तव में चिंतित है और हम जानना चाहते हैं कि राष्ट्रीय टेलीविजन पर इसकी अनुमति कैसे दी गई?

इसके आगे उन्होंने लिखा, हमारे लिए शालिन की सुरक्षा और उसकी खुशी से बढ़कर कुछ भी नहीं है। शालिन के माता।

इस तरह के सोशल मीडिया के जारिए से बिग बॉस के निमार्ताओं को भावुक नोट के साथ शालिन भनोट के माता-पिता ने अपनी बात रखी।

Member Access

5 free articles left today

0 of 5 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

Reader Pulse

Most Read

Trust & Transparency

How this story was handled

Published22 दिसंबर 2022, 17:57 IST
Last updated2 सितंबर 2026, 15:07 IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under मनोरंजन and aligned with that desk's editorial standards.
Editors attached 1 source/reference item to support this report.
Sources & References

Reporting trail

निहारिका टाइम्स — संग्रह · Open source
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from मनोरंजन.

जन्माष्टमी पर कान्हा की लीलाओं पर बने 7 यादगार गाने
मनोरंजन
Related coverage
जन्माष्टमी पर कान्हा की लीलाओं पर बने 7 यादगार गाने
न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
सोनम वांगचुक ने आमिर खान के '3 इडियट्स' दावे पर कसा तंज
मनोरंजन
Related coverage
सोनम वांगचुक ने आमिर खान के '3 इडियट्स' दावे पर कसा तंज
न्यूज़ डेस्क 30 अगस्त 2026
बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिशा सालियान मौत मामले में CBI जांच का आदेश दिया
कानून / कोर्ट
Related coverage
बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिशा सालियान मौत मामले में CBI जांच का आदेश दिया
न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026

Reader Pulse

Most Read

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.