बजरंग दल नेता ने भाजपा नेता पर टिकट बेचने और रिश्वत के आरोप लगाए
सवाई माधोपुर में टिकट वितरण को लेकर भाजपा में असंतोष, नरेश सिंधी ने लगाए गंभीर आरोप
सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव में बजरंग दल के नेता नरेश सिंधी ने भाजपा के पूर्व उप सभापति राजेश गोयल पर टिकट बेचने, रिश्वत लेने और भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए हैं। सिंधी ने टिकट वितरण और नगर परिषद से जुड़े कामों में गोयल की भूमिका पर सवाल उठाते हुए भाजपा के खिलाफ नाराजगी जताई और लोगों से निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन देने को कहा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव में भाजपा के टिकट वितरण को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। शनिवार रात 9 बजे बजरंग दल नेता नरेश सिंधी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर भाजपा के पूर्व उप सभापति राजेश गोयल पर टिकट बेचने और रिश्वत लेने के आरोप लगाए।
नरेश सिंधी ने राजेश गोयल की फोटो पर 'दलाल' लिखकर उन्हें दलाल बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि गोयल ने संविदा पर नौकरी दिलवाने के बदले रिश्वत ली। इसके अलावा नगर परिषद से पट्टे दिलाने के बदले मोटी कमाई करने और वन विभाग के अधिकारियों पर दबाव बनाकर करोड़ों रुपए के लेनदेन का भी आरोप लगाया।
सिंधी ने नगर परिषद में दो-दो महीने के लिए सभापति बनाने के बदले मोटी रकम लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 60 वार्डों में करीब 70 लाख रुपए लेकर टिकट बेचे गए और भाजपा कार्यकर्ताओं को टिकट वितरण में दरकिनार किया गया।
सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान भी राजेश गोयल पर मोटी दलाली लेने का आरोप लगाया गया। सिंधी ने नगर परिषद से जुड़े कामों में गोयल की भूमिका पर सवाल उठाए।
इसके अलावा, उन्होंने वाल्मीकि समाज की महिला सफाई कर्मचारियों के साथ गोयल के अभद्र व्यवहार का आरोप भी लगाया। नरेश सिंधी ने भाजपा के टिकट वितरण के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लोगों से भाजपा के निर्दलीय प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- नरेश सिंधी ने किन-किन आरोपों का उल्लेख किया?
- उन्होंने पट्टे दिलाने और वन विभाग के अधिकारियों पर दबाव बनाने के साथ करोड़ों रुपए के लेनदेन का भी आरोप लगाया।
- राजेश गोयल का सफाई कर्मचारियों के साथ क्या व्यवहार बताया गया?
- राजेश गोयल पर वाल्मीकि समाज की महिला सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है।
- सिंधी ने लोक से क्या अपील की?
- उन्होंने लोगों से भाजपा के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.