अंकित बालियान हत्याकांड के फरार दो शूटरों पर एक-एक लाख का इनाम
पुलिस ने सत्यम और आर्यन की पहचान कर कई राज्यों में दबिश तेज की
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार दोनों शूटरों, सत्यम और आर्यन, पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस की पांच टीमें हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में आरोपियों की तलाश कर रही हैं, जिनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
शामली। शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार दोनों शूटरों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि सत्यम और आर्यन की पहचान के बाद पुलिस की पांच टीमें हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में दबिश दे रही हैं।
26 अगस्त को सदर कोतवाली क्षेत्र के नाला पटरी मार्ग पर जिम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने अंकित बालियान को गोली मार दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों शूटरों की पहचान सत्यम और आर्यन के रूप में की।
पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर दबिश का सिलसिला तेज कर दिया है। करनाल में भी टीमों ने उनके घरों पर छापे मारे, लेकिन वे पहले ही फरार हो चुके थे। आरोपियों के लगातार ठिकाने बदलने की आशंका के कारण पुलिस तकनीकी सर्विलांस और उनके संपर्कों पर नजर रख रही है।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि दोनों शूटरों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। शूटरों तक जल्द पहुंचने के लिए पुलिस ने दो एयर टीम भी गठित की हैं। किसी दूसरे राज्य में उनकी लोकेशन मिलने पर टीम को हवाई यात्रा से भेजा जा रहा है ताकि समय बचाया जा सके।
पुलिस का प्रयास है कि शूटरों को ठिकाना बदलने का मौका न मिले। जांच अब केवल शूटरों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि हत्या की साजिश रचने वालों और मददगारों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
पुलिस शूटरों के संपर्कों, मोबाइल गतिविधियों और वारदात से पहले व बाद की लोकेशन को जोड़कर पूरी कड़ी तैयार कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारी सामने आएगी।
पुलिस की पांच टीमें लगातार हरियाणा सहित दिल्ली, राजस्थान, पंजाब में दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक दोनों शूटर पकड़े नहीं गए हैं। इनमें रेकी करने वाले, सिम और जीपीएस बेचने वाले भी शामिल हैं। हत्याकांड के बाद आश्रय देने वाले भी पुलिस की नजर में हैं।
हरियाणा के गोगी गैंग ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। इससे पहले भी हरियाणा के बदमाश शामली समेत सीमा से लगे जिलों में लगातार वारदातों को अंजाम देते रहे हैं।
यह मामला छह दिन से चर्चा में है, लेकिन अब तक आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। पुलिस की कार्रवाई जारी है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.