श्रीगंगानगर में 5.5 किलो हेरोइन-अफीम बरामद, बीकानेर में 65 लाख की एम्बरग्रीस जब्त
सीमा के पास ड्रोन से ड्रग्स गिराने की कोशिश नाकाम, तीन गिरफ्तार, जांच जारी
श्रीगंगानगर में सीमा के पास सुरक्षा एजेंसियों ने करीब 5.5 किलो हेरोइन और अफीम बरामद की है, जबकि बीकानेर में 65 लाख रुपए मूल्य की 650 ग्राम एम्बरग्रीस जब्त की गई है। दोनों मामलों में गिरफ्तार या डिटेन किए गए व्यक्तियों से जुड़े नेटवर्क की जांच जारी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जयपुर। श्रीगंगानगर के रावला क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षा एजेंसियों ने करीब साढ़े 5 किलो हेरोइन और अफीम बरामद की है। बीकानेर में करीब 65 लाख रुपए कीमत की 650 ग्राम एम्बरग्रीस जब्त की गई, जिसमें तीन लोग डिटेन किए गए हैं।
बीती रात ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ गिराए जाने की आशंका पर बीएसएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान अलग-अलग पैकेट में करीब साढ़े 5 किलो हेरोइन और 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि ड्रग्स किसके लिए गिराए गए थे और सीमा पार से इस नेटवर्क को कौन ऑपरेट कर रहा था।
बीकानेर में मिलिट्री इंटेलिजेंस, सीआईडी, सीबी और कोटगेट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए व्हेल की उल्टी यानी एम्बरग्रीस बरामद की है। जब्त किए गए करीब 650 ग्राम एम्बरग्रीस की कीमत लगभग 65 लाख रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान एक बालिग और दो नाबालिग समेत तीन लोगों को डिटेन किया गया है। तीनों अमरावती, महाराष्ट्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि एम्बरग्रीस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। मामले में आगे की जांच के बाद एम्बरग्रीस से जुड़े नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।
अलवर के राजगढ़-ढिगावड़ा मार्ग पर मुनपुर के समीप ट्रेलर की टक्कर से मोपेड सवार 55 वर्षीय गिर्राज सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए अलवर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
श्रीगंगानगर में श्रीकरणपुर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान के बेटे जैसल सिंह बराड़ ने अपने कमरे में कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। उन्होंने अपने दादा की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों से पूछताछ के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आत्महत्या की वजह सामने आने की संभावना है।
राजस्थान में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विकसित भारत-जन सेवा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और उनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही पशुओं में लंपी रोग की रोकथाम के लिए सघन टीकाकरण अभियान चलाने और निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- हेरोइन और अफीम कहां मिलीं?
- श्रीगंगानगर के रावला क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मिलीं।
- एम्बरग्रीस के संबंध में क्या जांच हो रही है?
- जांच चल रही है कि यह कहां से आई और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
- जन सेवा अभियान का उद्देश्य क्या है?
- जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाना।
- अलवर में हादसे के बाद क्या कार्रवाई हुई?
- घायल को अलवर रेफर किया गया और ट्रेलर जब्त कर चालक की तलाश शुरू की गई।
- श्रीगंगानगर में आत्महत्या मामले में क्या कदम उठाए गए?
- पोस्टमार्टम कर परिजनों से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.