भीलवाड़ा में 25 वर्षीय युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला
परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
भीलवाड़ा के बनेड़ा थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय बालू भील का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला है। परिजनों ने हत्या का शक जताया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा के बनेड़ा थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक बालू भील का शव गुरुवार शाम को नीम के पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए कहा कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बनेड़ा थाना क्षेत्र के महुआ खुर्द में रहने वाले बद्री भील ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनका छोटा भाई बालू भील पिता डालू भील का शव नीम के पेड़ पर गले में फांसी का फंदा लगाकर लटका हुआ था। मोहल्ले के एक व्यक्ति ने शव देखा और परिजनों को सूचना दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतराकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। शव मिलने की खबर से बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए। परिजनों का कहना था कि बालू की हत्या की गई है और शव को बाद में पेड़ पर लटकाया गया है।
पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। परिजन मामले की गहन जांच की मांग कर रहे हैं।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.